इलेक्ट्रिक मैन से मिलिए, जो बिजली की नंगी तारों को मुंह में लेकर शरीर से गुजार लेता है करंट

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला, जिसमें एक शख्स बिजली के तार को अपने मुंह में डालता है। शख्स के पूरे शरीर में करंट फैल गई, लेकिन शख्स को कुछ नहीं हुआ। वीडियो देख लोगों के मन में एक ही सवाल है, ये हुआ तो हुआ कैसे?

Viral Video

Viral Video: बिजली हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, जिसके न होने से हमें कई समस्याएं का सामना करना पड़ता है, हालांकि बिजली से कई बार दुर्घटनाएं हो जाती है। कई लोग तो जानबूझकर बिजली से खिलवाड़ करते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिजली के तार को अपने मुंह में डालता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

शख्स ने मुंह में डाला बिजली का तार

विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बिजली के तार को हाथ में लेकर खड़ा है। इसके बाद एक-एक कर दो तार को अपने मुंह में डालता है। तार बोर्ड से जुड़ा हुआ है और बोर्ड में पावर दिखाई दे रहा है। शख्स को करंट बिलकुल नहीं लगता है और हंसता रहता है। एक शख्स ने अपने हाथ में टेस्टर लिए आता है और उसके शरीर को चेक करके दिखता है कि करंट आ रहा है या नहीं।

टेस्टर को देखने पर साफ पता चल रहा है कि शख्स के शरीर में करंट दौड़ रहा है लेकिन ये सब किया कैसा गया, ये पता नहीं। हो सकता है कि इसके पीछे कोई कलाकारी हो या कोई ट्रिक हो लेकिन इस वीडियो देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raju Mala (@rajumala88)

इस वीडियो को rajumala88 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लगभग 2 लाख लोगों ने देखा। वीडियो देख लोग तरह-तरह के  कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि भाई को ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि जिंदगी की सवाल है।

विज्ञापन

एक एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसा खेल मत खेलों भाई, जिंदगी बहुत अनमोल है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसे वीडियो मत बनाया करों भाई, मेरा दोस्त भी टेस्ट कर रहा था, अब हॉस्पिटल में है। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि आज यमराज छुट्टी पर हैं। एक अन्य ने लिखा कि एक फेक टेस्टर आता है, जिसमें अपने आप लाइट जल जाती है। एक ने लिखा कि भाई चप्पल निकालकर चेक करो। एक अन्य ने लिखा कि मीटर में लाइट नहीं है, ये टेस्टर ही नकली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ