हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

शख्स ने मुंह से निकाली ऐसी आवाजें, लोग बोले- अब बैंड बाजे की जरूरत ही नहीं; Viral Video

Viral Video of Talented Boy : शख्स का टैलेंट देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

Viral Video of Talented Boy:भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक टैलेंटेड लोगों के वीडियो और कलाकारी देखने को मिलती है। एक शख्स का वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जो शादी में बजने वाले बैंड की आवाज निकाल रहा है। वीडियो देखने के बाद तमाम यूजर्स कह रहे हैं कि अब इस अकेले शख्स को ही बुलाया जाए, बैंडबाजे वाली पार्टी की जरूरत ही नहीं है।

वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स मजाक मजाक में ठीक वैसी ही आवाजें निकाल रहा है, जैसे शादी में बैंडबाजे की होती है। वह खुद गा रहा है, खुद ही ढोल बजा रहा है और खुद ही म्यूजिक भी दे रहा है। शख्स हूबहू बैंडबाजा वालों को कॉपी कर रहा है। शख्स का यह टैलेंट देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं और मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो को 7 दिसंबर को _discosingh_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था। अब तक इस वीडियो को लगभग साढ़े चार मिलियन लोग देख चुके हैं। वीडियो पर तीन हजार से अधिक लोगों ने कमेंट किया है जबकि 2.5 लाख लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि भाई मुझे जरूरत है, मुझसे कांटेक्ट करो, ऑर्डर लिखवाना है। एक ने लिखा कि दो चार लोगों की दिहाड़ी ये एक दिन में खा जाएगा। एक ने लिखा कि भाई अपना नंबर भी दो, आपको शादी में बुलाने पर कम से कम शादी का खर्चा बच जाएगा। एक अन्य ने लिखा कि इस वीडियो को देखने से मन ही नहीं भर रहा , कई बार मैंने इस वीडियो को देखा है। एक ने लिखा कि यह टैलेंट ज्यादा फैलना नहीं चाहिए, वरना ये बैंडबाजा वालों को बेरोजगार कर देगा।

यह भी पढ़ें : Viral Video: ना नंबर प्लेट और ना ही हेलमेट, बाइक पर उल्टी बैठी लड़की ने दिया फ्लाइंग Kiss

एक ने लिखा कि भाई मैंने शादी में बैंड बुक किया था लेकिन अब मैं कैंसिल कर रहा हूं, आप अपना बुकिंग अमाउंट बताओ। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि कहीं ये खुद की शादी में भी बैंड ना बजाने लगे। एक ने लिखा कि मेरी तबियत ठीक नहीं थी लेकिन जबसे इस वीडियो को देखा, मन प्रसन्न हो गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें