UP Police Action : उत्तर प्रदेश में ईद के मौके पर कहीं किसी तरह के तनाव वाली स्थिति न पैदा हो, इसके लिए पुलिस एहतियात बरत रही है। लगभग सभी इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है और उपद्रवियों को चेतावनी दी जा रही है लेकिन इसी बीच एक शख्स ने एक ऐसी रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की कि कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई।
भड़काऊ रील बनाकर वीडियो किया शेयर
मामला उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर का बताया जा रहा है। यहां एक शख्स ने ईद से पहले भड़काऊं रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने भी बिना देरी किए तुरंत कड़ा एक्शन लिया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली। बताया गया कि वीडियो शेयर किए जाने के महज एक घंटे बाद ही पुलिस ने लड़के को पकड़ लिया और थाने लेकर आ गई। अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें शख्स माफी मांगता दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने लिया एक्शन
बता दें कि शख्स ने वीडियो में भड़काऊं बातें कहीं थीं, ऐसे में माहौल ना बिगड़े , पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। अब वह हवालात में बैठकर कह रहा है कि उसे नहीं पता था कि उसकी रील पर इतना बवाल हो जाएगा। उससे गलती हो गई है, माफी चाहता है।
पुलिस ने बताया कि थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ/आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की गयी है।
यह भी पढ़ें : बीच सड़क ही लड़के पर टूट पड़ी लड़की, सरेआम कर दी धुनाई; जानें क्या है कारण
बता दें कि यूपी सीएम योगी ने ईद से पहले अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की, सीएम योगी की तरफ से साफ कहा गया है कि कुर्बानी का स्थान चिह्नित होगा, कुर्बानी वहीं की जाएगी। इसके अलावा और कही कुर्बानी नहीं की जाएगी। सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि कुर्बानी के लिए स्थान का चिह्नांकन पहले से ही होना चाहिए। यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि ध्यान रखा जाए कि कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न हो।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines