5 सेकेंड में पार की सोने की अंगूठी, 10 सेकेंड में युवती के सामने खुल गई पोल

Boy Caught Stealing From Shop : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान पर मौजूद लड़की का ध्यान हटते ही लड़के ने अंगूठी पर हाथ साफ़ कर दिया लेकिन कैमरे में उसकी सारी हरकत कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Boy Caught Stealing
विज्ञापन

Boy Caught Stealing From Shop : आजकल अधिकतर दुकानों में CCTV कैमरे लगा दिए गए हैं, इससे चोरी की घटनाओं को रोकने या पकड़ने में मदद मिलती है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें चोर CCTV कैमरे की मदद से पकड़े जा चुके हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुकान में कई महिलाएं बैठी हुई हैं। वहां कई लड़के भी हैं। दुकान ज्वेलरी की है तो दुकानदार से सामान जेवर दिखाने की बात कह रहे हैं। दुकानदार के साथ एक लड़की भी है, जो एक लड़के को ज्वेलरी दिखा रही है।

विज्ञापन

हालांकि कुछ देर बाद जैसे ही लड़की किसी काम से दुकान के अंदर गई तो लड़के ने हाथ बढ़ाकर वहां रखी अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि लड़की को शक हो गया और उसने लड़के से पूछा कि अंगूठी कहां गई? इसके बाद तो दुकानदार को पूरा मामला समझ में आ गया।


दुकानदार ने लड़के को पकड़ा और अंगूठी देने के लिए कहा। लड़का मासूम बनने की कोशिश करने लगा तभी दुकानदार ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। कुछ ही देर में अंगूठी नीचे गिरी और दुकानदार ने उसे उठा लिया। पिटाई करने के बाद तुरंत दुकान से भाग जाने की हिदायत दी।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर तमाम लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि कैसे चोर हैं ये, चोरी करने से पहले कैमरा भी चेक नहीं करते हैं। एक ने लिखा कि मुझे तो यही समझ नहीं आता है कि दुकान में कैमरा लगा हुआ, फिर भी चोरी करने की हिम्मत कहां से आती है। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि ये पूरी गैंग है, जो साथ में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ