Nitrogen Smoke Biscuits : नई चीजों को लेकर बच्चे बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। नाइट्रोजन स्मोक्ड बिस्किट को लेकर बच्चों में आजकल जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि अगर आपके बच्चे भी इसके प्रति आकर्षित हैं और इसे ट्राय करना चाहते हैं तो सावधान हो जाइये। इससे जुड़ा एक डरावना वीडियो वायरल हो रहा है।
नाइट्रोजन स्मोक्ड बिस्किट खाने से बच्चे की मौत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नाइट्रोजन स्मोक्ड बिस्किट खाने के बाद एक बच्चे की हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि नाइट्रोजन स्मोक्ड बिस्किट खाने के बाद इस बच्चे की हालत इतनी खराब हुई कि उसकी मौत हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा दुकान से नाइट्रोजन स्मोक्ड बिस्किट लेकर खाता दिखाई दे रहा है। इसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह रोने बिलखने लगा। बच्चे के परिजन चिंतित हो गए और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
खुद को स्वतंत्र फिल्ममेकर बताने वाले @mohandreamer ने वीडियो शेयर कर लिखा कि इस तरह बिकने वाले स्मोक बिस्किट पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। धुंआ देखकर बच्चे इसे खाने के लिए उतावले हो जाते हैं। इसमें लिक्विड नाइट्रोजन डाला जाता है। अगर एक चम्मच भी खाया जाए तो ये जान के लिए खतरनाक है। तमिलनाडु सरकार को इस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : 10 किमी पैदल चलकर मतदान केंद्र तक पहुंचे चुनाव अधिकारी, सामने आया वीडियो
कुछ लोगों का दावा है कि तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई में हाल ही में एक सरकारी मेले में दो ऐसे स्टालों के लगाए जाने की अनुमति दी थी। हालांकि ये वायरल वीडियो कहां का हैं, इसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
क्या होता है नाइट्रोजन स्मोक्ड बिस्किट?
बताया जा रहा है कि सामान्य बिस्किट को लिक्विड नाइट्रोजन में डाल कर कुछ मिनटों तक घुमाया जाता है और फिर मुंह में डालते ही पूरा मुंह धुआं से भर जाता है। इस दुकानदार के अनुसार लिक्विड नाइट्रोजन का तापमान -196°C होता है। इसे स्वास्थय के लिए हानिकारक नहीं बताया गया था लेकिन बच्चे की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines