3 फीट की दुल्हन, 5 फीट का दूल्हा, शादी का वीडियो देखकर लोग बोले रब ने बनाई अनोखी जोड़ी

Jabalpur 3 Feet Girl Sandhya Marriage: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक 3 फीट की लड़की ने साढ़े 5 फीट के लड़के के साथ शादी रचाई। इस अनोखी शादी के चर्चे हर जगह होने लगे। यह लड़की जाने-माने टीवी शो बूगी-वूगी की विजेता रह चुकी है और दोनों की शादी 8 साल के इंतजार के बाद हुई है।

Jabalpur 3 Feet Girl Sandhya Marriage

Jabalpur 3 Feet Girl Sandhya Marriage

विज्ञापन

Jabalpur 3 Feet Girl Sandhya Marriage: अक्सर कहा जाता है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। शादी को भारत में एक पवित्र बंधन का दर्जा दिया जाता है। आपने देशभर में कई अनोखी शादियों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक 3 फीट की लड़की ने साढ़े 5 फीट के लड़के से शादी की? लड़की जाने-माने टीवी शो बूगी-वूगी की विनर रह चुकी है और दोनों पिछले 8 सालों से एक दूसरे को जानते हैं।

यह खबर है मध्य प्रदेश के जबलपुर की। जहां एक साढ़े 5 फीट के दूल्हे ने 3 फीट की दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। दूल्हे ने घुटने के बल बैठकर लड़की को वरमाला पहनाई और सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए।

विज्ञापन

जबलपुर में एक सामाजिक संस्था द्वारा रचाई गई इस अनोखी शादी के पीछे कहानी भी बहुत ही अनोखी है। इन दोनों की शादी जबलपुर के शिव मंदिर में बड़े ही धूमधाम से हुई। शादी में संध्या के परिवार से कोई नहीं आया था लेकिन सामाजिक संस्था ने इसकी कमी महसूस होने नहीं दी और बड़े अच्छे से दोनों की शादी करवाई।

8 साल से एक दूसरे को जानते हैं दोनों

दरअसल, दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को तकरीबन 8 साल से जानते हैं और यही वजह है कि दोनों ने एक-दूसरे को अपना साथी बनना मुनासिब समझा। एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करने वाला प्रभात लंबे समय से संध्या से शादी करना चाहता था लेकिन संध्या के घरवाले इस बात को लेकर राजी नहीं हो रहे थे। यही वजह है कि फिर संध्या और प्रभात ने एक मंदिर में सात फेरे लिए।

विज्ञापन

बूगी वूगी में विनर रह चुकी हैं संध्या

21 साल की संध्या बचपन में बूगी वूगी प्रोग्राम में विनर रह चुकी हैं। संध्या के परिवार में उसके पिता नहीं हैं और वह मां के साथ ही रहती हैं। ये ही नहीं बल्कि संध्या की फैमिली की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। पिछले कई सालों से प्रभात ही उसके घर का लगभग सारा खर्चा उठा रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ