Bodybuilder Bride Video Viral : बॉडी बिल्डिंग में सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और अपने शरीर को फौलादी बना रही हैं। ऐसी ही एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की दुल्हन बनी हुई है, लेकिन उसके शरीर को देखकर लोग हैरान हैं और मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि इसके ससुराल में डर का माहौल बना हुआ है।
वीडियो की शुरुआत में लड़की अपनी बाहों पर तेल लगवाती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद जब उसने मसल्स दिखाना शुरू किया तो लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि यह किसी लड़की का शरीर है। इस दौरान लड़की दुल्हन की तरह सजी हुई है और जेवरात पहने हुए है।
वीडियो पर आ रहे कमेंट्स
वीडियो को शेयर कर लिखा गया है कि “पूरा ससुराल डरा हुआ है।” एक ने लिखा, “जेवर के साथ-साथ कुछ मेडल्स भी इसके गले में होने चाहिए थे।” एक ने लिखा, “मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा कि कहीं यह एडिटिंग का कमाल तो नहीं है या फिर सच में कोई करिश्मा है।” एक अन्य ने लिखा, “सिर्फ ससुराल में ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके में डर का माहौल होना चाहिए।”
‘डरने की नहीं, गर्व की जरूरत’
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “ससुराल वालों को बस यही सलाह दूंगा, भूल से भी बहू के सामने ऊंची आवाज में बात मत करना।” एक ने लिखा, “वाह! बॉडीबिल्डर बहू! अगर सास-ननद ने ताना मारने की कोशिश की तो यह अपनी बॉडी दिखा देगी और वो लोग चुप हो जाएंगे।” एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “ससुराल वालों को डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि गर्व करने की जरूरत है कि लड़की ने इस तरह की बॉडी बनाई है।”
यह भी पढ़ें : सिर्फ आवाज सुनकर बच्चों का नाम बता देती है ये टीचर! सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जिसे लगभग तीन लाख लोग देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
13 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines