Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप एक शेरनी को एक बॉडीबिल्डर से रस्साकशी का मुकाबला करते हुए देख सकेंगे। एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में एक ताकतवर आदमी को एक मोटी रस्सी खींचने में संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है। रस्सी का दूसरा सिरा किसी अनदेखे प्रतियोगी ने पकड़ रखा है। आदमी बहुत मेहनत करता है और पूरे ताकत से रस्सी को खींचता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो की आखिर में आप शेरनी को अपने मुंह से रस्सी को पकड़ रखा है। जहां एक तरफ आदमी को बुरी तरह से थका हुआ और हांफते हुए देखा जा सकता है, वहीं शेरनी ज्यादा मेहनत करती नहीं दिखाई देती है। व्यक्ति शेरनी की तरफ खिसकते हुए बढ़ा जा रहा है। रस्सी खींचने की थकान से आदमी का चेहरा लाल हो गया है, लेकिन उसकी प्रतिद्वंद्वी हार नहीं मान रही है और रस्साकशी जारी रहती है। यहां हम वीडियो शेयर कर रहे हैं।
आए बहुत से कमेंट
ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 1.16 करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं। इसके अलावा यूजर ने इस पर बहुत से कमेंट किए गए है। एक यूजर ने कहा कि एक मादा शेर का वजन 270-400 पाउंड के बीच होता है। इसलिए उसके बिना खींचे या अपने पंजे रखे भी इंसान को इसे खींचना बहुत मुश्किल होगा। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि इसे हर उस आदमी को दिखाओ जो सोचता है कि वह खाली हाथों से बाघ से लड़ सकता है।
एक अन्य यूजर ने कहा कि मुझे ये वीडियो बहुत पसंद हैं। चिम्पांजी मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं। एक मादा चिम्पांजी किसी भी मिस्टर ओलंपिया को बिना सोचे-समझे एक हाथ से खिड़की से बाहर खींच सकती है।
यह भी पढ़ें – Love Scam: प्यार के चक्कर में लुट गई महिला; स्कैमर को दे दिए 4.3 करोड़ रुपये
संबंधित खबरें
Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines