भेड़ चराने वाला रेस्ट कर रहा था, अचानक लिपट गया काला सांप, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो
Edited By Amit Kasana

वायरल वीडियो
Edited By Amit Kasana

वायरल वीडियो
Viral Video: अकसर सोशल मीडिया पर सांप के वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन इन दिनों सांप का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपके होश उड़ा देगा। दरअसल, यह सांप अचानक एक सो रहे युवक के ऊपर चढ़ जाता है। इसके बाद वहां जो होता है उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
दरअसल, वायरल वीडियो में एक युवक मैदान में सोता हुआ नजर आ रहा है। उसके आसपास बड़ी संख्या में भेड़ घास चर रही होती हैं। युवक के पास एक डंडा रखा है। तभी अचानक एक काले रंग का सांप युवक के पास आता दिखता है। सांप तेजी से युवक के ऊपर चढ़ जाता है।
अभी युवक को अपनी छाती पर किसी चीज के चलने का अहसास ही होता है कि उसकी आंख खुल जाती है। बस फिर क्या था सांप को देख वह हड़बड़ी में उठता है और कई मीटर तक बिना पीछे देख दौड़ते चला जाता है। फिर रुककर वह अपने को संभालता है और यह देख की सांप ने उसे नहीं काटा है राहत की सांस लेता है।
वीडियो पर अभी तक 1.49 लाख व्यू हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग वीडियो को देख रहें हैं और उस पर कमेंट कर रहे हैं। कमेट में लोग युवक को किस्मत वाला बता रहे हैं कि युवक सांप के काटने से पहले ही उठ गया। नेटिजन्स इस वीडियो को जमकर शेयर और लाइक कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: