Sambit Patra Viral Video: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टीवी पर पार्टी का पक्ष रखते हुए उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। संबित पात्रा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, अब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ का जानना गुनगुना रहे हैं।
संबित पात्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक कार्यक्रम में ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ गाना गा रहे हैं। वीडियो देखने पर ऐसा लगता है कि यह किसी सभा का है जहां उन्होंने मंच से म्यूजिक की धुन पर यह गाना गाया है। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
वीडियो शेयर कर संबित पात्रा ने लिखा है, ”तुझे देखा तो ये जाना सनम….”, इस वीडियो को एक मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। वीडियो पर लगभग 70 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो उड़ीसा के पुरी का है।
देखिये वीडियो
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
संबित पात्रा के इस वीडियो पर इंस्टाग्राम यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स संबित पात्रा की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ तंज कस रहे हैं। एक ने लिखा कि आप लोग शाहरुख खान का ही बायकाट करते हैं और उन्हीं का गाना भी गुनगुनाते हैं। एक ने लिखा कि संबित पात्रा जी चुनाव हारने के बाद ये कौन सा नया काम शुरू कर दिया। एक ने लिखा कि मुझे तो पता ही नहीं था कि संबित पात्रा इतना अच्छा गाना गा ले लेते हैं।
बता दें कि संबित पात्रा नेता के साथ ही डॉक्टर भी हैं, उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय से जनरल सर्जरी में मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) किया है। संबित पात्रा साल 2010 से बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने उड़ीसा के पुरी से उम्मीदवार बनाया था लेकिन डॉ संबित पात्रा को 11,714 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
13 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
20 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines