BJP Leader on Gaumutra and Garba Entry: नवरात्रि के नजदीक आते ही देश की अलग-अलग जगहों पर दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भव्य पंडालों से लेकर गरबा की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच मध्य प्रदेश के बीजेपी के जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा का बयान सत्ता के गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है। चिंटू वर्मा ने गरबा में प्रवेश करने के लिए लोगों को गौमूत्र पिलाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि जो भी लोग गरबा में आएं उन्हें गौमूत्र पिलाया जाए।
क्या है गौमूत्र पिलाने की वजह?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गरबा पंडाल में हजारों की संख्या में लोग शिरकत करते हैं। इनमें दूसरे धर्म के लोग भी शामिल होते हैं। भीड़ का फायदा उठाकर यह लोग लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हैं। इन घटनाओं पर लगाम कसने के लिए बीजेपी नेता चिंटू वर्मा ने गौमूत्र पिलाने का सुझाव दे डाला है। इंदौर के जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा का बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ से उड़ा प्लेन हिमाचल के रोहतांग में क्रैश, 56 साल बाद मिले 4 जवानों के शव
गौमूत्र की जगह आधार कार्ड क्यों नहीं?
चिंटू वर्मा ने कहा कि गरबा में प्रवेश करते समय लोगों को गौमूत्र पिलाया जाए। हिंदू धर्म के लोगों को गौमूत्र पीने में कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन अगर वो दूसरे धर्म के लोग होंगे, तो गौमूत्र कभी नहीं पिएंगे। ऐसे में जब चिंटू वर्मा से पूछा गया कि क्या गौमूत्र ही एकमात्र रास्ता है, लोगों का आधार कार्ड भी चेक किया जा सकता है। इस पर चिंटू वर्मा ने जवाब दिया कि आधार कार्ड तो आसानी से एडिट हो जाते हैं। इसलिए गलत आधार कार्ड दिखाकर भी लोग गरबा में प्रवेश कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में भी उठी थी मांग
चिंटू वर्मा ने यहां तक कहा कि विधर्मी गरबा में शामिल होने के लिए तिलक तक लगा लेते हैं। ऐसे में उनकी पहचान करना मुमकिन नहीं होता। इसलिए गौमूत्र ही एकमात्र रास्ता है, जिससे दूसरे धर्म के लोगों को गरबा में घुसने से रोका जा सकता है। बीते दिन छत्तीसगढ़ में भी ऐसी ही मांग उठी थी। विश्व हिंदू परिषद समेत कई संगठनों ने गरबा में आने वाले लोगों को गंगाजल पिलाने की पेशकश की थी।
यह भी पढ़ें- गरबा में आना है तो गंगाजल छिड़को… दुर्गा पूजा से पहले छत्तीसगढ़ में उठी मांग
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines