Arun Govil : मेरठ में चुनाव होने के बाद भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल मुंबई के लिए निकल गए थे। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और तमाम लोग अरुण गोविल को ट्रोल कर रहे थे। हालांकि अब अरुण गोविल ने मेरठ की जनता को धन्यवाद देते हुए बताया है कि आखिरकार चुनाव के अगले ही दिन वह मुंबई के लिए क्यों रवाना हो गए?
चुनाव खत्म होते ही क्यों मुंबई गए अरुण गोविल?
अरुण गोविल ने X पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि होली के दिन 24 मार्च को भारतीय जनता पार्टी ने मेरे नाम की घोषणा की थी और उनके निर्देश पर 26 मार्च को मैं आपके बीच पहुंच गया। 1 महीना आपके साथ रहकर आपके सहयोग से चुनाव प्रचार किया। चुनाव संपन्न हुआ। आपके प्रेम,सहयोग और सम्मान के लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। अब पार्टी के निर्देश पर मैं मुंबई में हूं।
अरुण गोविल ने आगे बताया है कि पार्टी मुझे चुनाव प्रचार के लिये दूसरे क्षेत्रों में भी भेजने का कार्यक्रम बना रही है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही मैं आपके बीच (मेरठ) पहुंच जाऊंगा। मेरठ की जनता और भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मेरठ को और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयास आरंभ कर दूंगा।
अरुण गोविल का यह पोस्ट तब आया, जब लोगों ने आरोप लगाना शुरू कर दिया कि चुनाव खत्म होते हुए अरुण गोविल मेरठ को छोड़कर मुंबई चल दिए। उन्हें पहले से बाहरी कैंडिडेट कहा जा रहा था। इस खबर ने ‘बाहरी’ के आरोप को और मजबूती दे दी थी। ऐसे में अरुण गोविल ने अपनी सफाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। हालांकि अरुण गोविल अपने एक ट्वीट को डिलीट करने को लेकर भी चर्चाओं में हैं।
यह भी पढ़ें : PhysicsWallah की क्लास में चला अश्लील कंटेंट! वायरल हो रहा वीडियो, दी गई ये सफाई
एक ने लिखा कि आप लोगों की बातों को ज्यादा तवज्जो मत दीजिये। आप जीत रहे हैं, कोशिश कीजिये कि आपका समय मेरठ में बीते। एक ने लिखा कि पब्लिक है, सब जानती है। आपको सफाई देने की जरूरत नहीं है साहब। एक अन्य ने लिखा कि वो सब ठीक है लेकिन चुनाव के अगले ही दिन सुबह-सुबह मेरठ को नहीं छोड़ना चाहिए था अरुण जी। एक अन्य ने लिखा कि दुष्प्रचार से निपटने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines