हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ये कैसा प्यार! बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए लड़के ने क्रूज बुक किया, लड़की ऐसे भड़की, ब्रेकअप कर लिया

Birthday Surprise Brakeup Story: पोस्ट में लड़की ने लिखा कि उसका बॉयफ्रेंड कभी भी उसकी इच्छाओं नहीं समझता था

विज्ञापन

Birthday Surprise Brakeup Story: जरा कल्पना कीजिए कि की आप किसी की गर्लफ्रेंड हैं और आपका बॉयफ्रेंड आपके बर्थडे की पार्टी एक क्रूज पर रखता है। ऐसे में आप क्या करेंगी, जाहिर है कि ज्यादातर लोगों का जबाव होगा वो खुश हो जाएंगी। ऐसा ही कुछ एक लड़क ने अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर किया था, लेकिन लड़के के इस काम से लड़की भड़क गई और उसके साथ ब्रेकअप कर लिया। ये मामला अमेरिका से सामने आया है। इस किस्से को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

लड़की ने पोस्ट में बताई ब्रेकअप की वजह 

मिरर में छपी खबर के अनुसार, लड़की ने रेडिट पर अपने ब्रेकअप को लेकर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी जिसमें उसने बताया कि भले ही उसकी दोस्तों को बॉयफ्रेंड का उसके बर्थडे पर क्रूज में बुकिंग करना रोमांटिक लगा हो। लेकिन वो इससे बिल्कुल खुश नहीं थी। पोस्ट में लड़की ने लिखा कि उसका बॉयफ्रेंड कभी भी उसकी इच्छाओं नहीं समझता था। इसलिए उसके पास ब्रेकअप के करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था।

लड़की का आरोप

लड़की ने अपनी पोस्ट में बताया कि लड़का काफी ‘सेल्फ सेंटर्ड’ है। दोनों 2.5 साल से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। लड़की का आरोप है कि इन सालों में एक बार फिर लड़के को उसकी जरा भी फिक्र नहीं हुई, वो हमेशा ही रिश्ते में सिर्फ अपनी मनमानी करता था। लड़की के बर्थडे पर भी कुछ ऐसा हुआ था। लड़की ने बताया कि दोनों ने बहुत पहले से म्यूजिक फेस्ट Renfaire में जाने का फैसला किया था। लड़की ने बताया कि उसने कई महीनों की बचत से म्यूजिक फेस्ट की टिकटें खरीदी थी। लेकिन बर्थडे से तीन दिन पहले उसे क्रूज में टिकट बुक होने के बारे में पता चला। लड़की ने बताया भी कि वो म्यूजिक फेस्ट में जाना चाहती है, न कि क्रूज पर। लड़के ने उसकी एक न मानी और क्रूज की टिकट बुक कर ली।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  Watch Video: बाइक सवार को रोकने के लिए पुलिसवाले ने हेलमेट से किया हमला, भड़के लोग

लोगों ने लड़की को सही बताया 

लड़की ने बताया कि उसे क्रूज में टिकट की बुकिंग पैसों की बर्बादी लगता है, क्योंकि ये बहुत ज्यादा मंहगा है। लड़की ने बताया कि लड़का हमेशा से उसकी बातों को नजरअंदाज करता था और कभी भी उसकी बात नहीं मानता था। उसकी इस हरकत से लड़की पूरी तरह से परेशान हो गई थी। इसलिए उसने ब्रेकअप कर लिया। लड़की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। पोस्ट पर कमेंट करके लोग लड़की के फैसले को सही बताया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola