Bilaspur News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां एक महिला पैर ना दबाए जाने से इस कदर नाराज हो गई कि आधी रात को फांसी के फंदे पर लटक गई। आनन फानन में पति, पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि है कि पत्नी ने पति से पैर दबाने के लिए कहा था लेकिन पति दूसरे कामों में व्यस्त हो गया और सो गया। इससे वह नाराज हो गई ।
जानकारी अनुसार बिलासपुर की सुशीला साहू अपने पति भूपेंद्र साहू के साथ तोरवा क्षेत्र के देवरीडीह में रहती थी। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था, साल 2018 में मुलाकात के बाद दोनों ने शादी की। 21 -22 जून की रात को सुशीला ने आत्महत्या कर ली। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि उसकी तबियत ठीक नहीं थी।
पैर दबाने की जगह सो गया पति, पत्नी ने कर लिया सुसाइड
मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों ने पुलिस को बताया है कि तबियत ठीक ना होने की वजह से सुशीला ने अपने पति से पैर दबाने के लिए कहा और अपने कमरे में चली गई। पति भूपेंद्र बर्तन साफ करने समेत अन्य कामों में व्यस्त हो गया। इसके बाद बर्तन धोने के बाद भूपेद्र अपने 3 साल के बेटे को सुलाते हुए खुद सो गया। इसी से सुशीला नाराज हो गई और रात में किसी वक्त वह साड़ी का फंदा बनाकर उस पर लटक गई।
बताया गया कि कुछ आवाज होने पर भूपेंद्र की नींद खुली तो वह सुशीला के कमरे में गया तो देखा तो फंदे से लटक रही है। आनन-फानन में सुशीला को नीचे उतारा और तोरवा के लाइफ केयर हॉस्पिटल ले गया। जहां डॉक्टरों ने सुशीला को मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : हाईवे के बीचों बीच धरने पर बैठा ‘बाहुबली का कालकेय’, प्रशासन से लगा रहा गुहार; देखें वीडियो
बताया गया कि दोनों सरकारी नौकरी की तैयारी करते हुए बिलासपुर में मिले थे। दोनों के बीच प्यार हो गया था और फिर दोनों साथ में रहने लगे थे। आत्महत्या के पीछे की कोई सटीक वजह सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि सुशीला ने आत्महत्या क्यों की?
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
15 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
22 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines