Bike Thief Viral Video: भारत के कई हिस्सों में चेन स्नैचिंग, फोन स्नेचिंग, जेबकट और बाइक व कारों की चोरी के बारे में सुनना आम बात है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी चोरी की घटना सामने आई है, जिसे देख कोई भी हैरत से भर जाएगा।
दरअसल, एक चोर दिनदहाड़े एक मोटरबाइक को चुराकर ले जा रहा होता है। लेकिन तभी उस बाइक का मालिक वहां पहुंच जाता है। लेकिन ये चोर बड़ा कच्चा निकलता है और जल्द ही पकड़ में आ जाता है।
वीडियो में क्या था ?
वीडियो में चोर किसी की बाइक को धक्का देता नज़र आ रहा है। बाइक का मालिक सतर्क था और उसने जल्दी से चोर को देखा और अपने दोस्त के साथ उसका पीछा किया। बाइक ऑनर चोर से पूरी बातचीत भी रिकॉर्ड कर रहा था। दोनों दोस्त बाइक चोर के पास जाते हैं और उससे पूछते हैं कि उसने बाइक कब खरीदी। चोर दो हफ्ते पहले कहते हुए जवाब देता है। फिर वह आदमी उससे पूछता है कि उसकी बाइक का नंबर क्या है।
आदमी के सवाल पूछते ही चोर फिर नंबर प्लेट की जांच करता है, लेकिन आदमी उसे बिना देखे ही नंबर बता देता है। बाइक मालिक फिर पूछता है कि “मुझसे पूछो कि मैं नंबर कैसे जानता हूं।”, “कैसे” चोर पूछता है। “क्योंकि यह मेरी बाइक है।”
यह बात कहते ही बाइक मालिक का दोस्त चोर को पकड़ लेता है और उसकी मरम्मत कर देता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक मीम पेज ‘videonation.teb’ द्वारा इस कैप्शन के साथ साझा किया गया था: “तुझे क्या लगा हम ढक्का लगे आए थे।” इस वीडियो को 17.6k से अधिक बार देखा गया और 1.6k लाइक्स मिले। वीडियो के ऊपर लिखा है, “क्या चोर बनेगा रे तू।”
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
14 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
17 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines