Delhi Police Viral Video: दिल्ली पुलिस ने ‘X’ पर एक वायरल वीडियो शेयर की है, जिसमें एक बाइकर बाइक से स्टंट दिखा रहा है और बाद में गिर जाता है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ‘मोय-मोय’ गाने के साथ चेतावनी दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइकर ट्रेफिक के बीच में एक व्हील को उठा कर बाइक को आगे ले जा रहा है, लेकिन तभी उसका बेलेंस बिगड़ता है और नीचे गिर जाता है, पहले आप ये वीडियो देखें फिर आगे की बात करते हैं।
दिल्ली पुलिस इस तरीके से अलर्ट करती रहती है
आपने देखा कि ये कितना खतरनाक हो सकता था, जिसके बाद कैप्शन में दिल्ली पुलिस लिखती है कि,’ गाड़ी पर कंट्रोन ना खोएं, नहीं तो हो सकता है मोए-मोए। आपको बताते चलें कि इस तरह से दिल्ली पुलिस लगातार सतर्क करती रहती है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस के कई पोस्ट वायरल हो चुके हैं। इस तरह से बाइक राइड करना ना सिर्फ अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरे से भरा हो सकता है।
2022 के आंकड़े हैं खतरनाक
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में टू व्हीलर के एक्सीडेंट से होने वाली मौतों का आंकड़ा करीब 8 फीसदी बढ़कर यानी 75,000 रहा था। इन एक्सीडेंट में 32,825 पैदल चलने वाले लोगों की मौत भी हुई है। आंकड़ों से ये भी पता चलता है कि दोपहिया वाहन एक चौथाई मौतों के लिए जिम्मेदार होते हैं। वहीं रोड क्रॉस करते समय करीब 9,316 लोगों ने अपनी जान गवांई है और ये टू व्हीलर से ही हुई हैं।
यह भी पढ़ें- ‘हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को सही मानने की जरूरत नहीं’, अडानी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
हेलमेट को लेकर हुई है सख्ती
इसलिए लगातार राज्यों की सरकारों के साथ केन्द्र सरकार भी लोगों से अपनी जिम्मेदारी को पूरा निभाने के लिए कहती है। पिछले कुछ सालों से हेलमेट को लेकर सरकारों ने कई बार नियमों को टाइट किया है। चालानों के लिए कैमरों की मदद ली जा रही है। फिर भी इस तरह के वीडियो सामने आ ही जाते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines