हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार पुलिस के सामने स्टंट कर रहा था शख्स, बुलेट उठा ले गया प्रशासन

Bike stunt viral video: सड़क पर दोनों हाथ छोड़कर बाइक चला रहे युवक को बिहार पुलिस ने पकड़ लिया और बाइक को जब्त कर ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है।

विज्ञापन

Bike Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। सड़क पर गाड़ी चलाते समय हमें अपना ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि छोटी सी लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सड़क पर बाइक या कार से खतरनाक स्टंट करते कई लोगों के वीडियो वायरल हो चुके हैं। कई लोगों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई भी की है लेकिन कुछ लोग अपनी आदत से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स सड़क पर बाइक से स्टंट कर रहा है।

खतरनाक स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स सड़क पर दोनों हाथों को छोड़कर बाइक चला रहा है। बाइक सवार के पीछे पुलिस की गाड़ी भी चल रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं कि शख्स को पुलिस की गाड़ी के बारे में जानकारी थी या नहीं। स्टंट कर रहे शख्स का नाम प्रशांत यादव बताया जा रहा है, जो बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और उसके खिलाफ एक्शन भी लिया।

विज्ञापन

 

इस वीडियो को बिहार पुलिस ने X पर शेयर किया है, जिसमें बताया गया कि बाइक को जब्त कर लिया गया है। वीडियो को लगभग 1 लाख लोगों ने देखा और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। बाइक से स्टंट करने पर हुई पुलिसिया कार्रवाई पर लोगों ने तरह तरह के कमेंट्स भी किए हैं।

यह भी पढ़ें: अंडे पर आई आफत तो भड़क गई नागिन; फुफकार सुन कांप उठे लोग

विज्ञापन

एक ने कमेंट किया है कि लड़का बहुत समय से वीडियो बनाता था लेकिन अब पुलिस ने अच्छी कार्रवाई की है, वाकई बिहार पुलिस का कोई जवाब नहीं है। दूसरे ने लिखा कि ऐसे लोगों की वजह से ही कई लोगों के जान चली जाती है, इस पर तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे स्टंट करने वाले लोगों का लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola