Bike Stunt Viral Video: आजकल हर देश के युवा बाइक या फिर कार से खतरनाक स्टंट करते दिखाई देते हैं और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इनको ये लगता है कि ऐसा करने पर ये लोगों की नजर में हीरो बन जाएंगे, लेकिन इन्हें पता नहीं होता कि ऐसा खतरनाक स्टंट करना सीधे मौत को दावत देना है। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें बाइक सवार खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।
शख्स ने किया खतरनाक स्टंट
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो शख्स बाइक पर बैठे हैं। बाइक सवार ने जब स्टंट करना शुरू किया तब पीछे बैठा शख्स खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाया और पीछे की तरफ लटक गया। इस तरह के बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। इस वीडियो को देखकर लोगों की हालत खराब हो गई। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कहा कि ये स्टंट नहीं कर रहा बल्कि मौत को दावत दे रहा है।
इस वीडियो को @oocbrazill नाम के अकाउंट से x पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने दिखा, वहीं हजारों लोगों ने लाइक किया।
एक शख्स ने दो बाइक से किया स्टंट
एक अन्य वीडियो में एक शख्स स्टंट करने के लिए दो बाइक का इस्तेमाल कर रहा है। शख्स एक बाइक के आगे वाले पहिए को हवा में उठाकर चला रहा है तो पीछे आ रही दूसरी बाइक पर पैर रखा हुआ है। देखने पर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह लेटा हो। शख्स का स्टंट ना सिर्फ खतरनाक था बल्कि यह जानलेवा भी था।
अक्सर कई प्रोफेशनल होते हैं जो इस तरह के स्टंट करते हैं लेकिन आम लोग जब इसे ट्राय करने की कोशिश करते हैं तो उनके साथ हादसा हो जाता है। ऐसे में आम लोगों को स्टंट से बचकर ही रहना चाहिए।
इस वीडियो को Subha03 Rider नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को 63 लाख लोगों ने देखा, वहीं लगभग 2 लाख लोगों ने लाइक किया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines