बाइकर्स की कभी भी जान ले सकते हैं ऐसे स्टंट, वायरल हो रहे वीडियो से संज्ञान लें

Bike Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट के कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं। ऐसे ही दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लड़के बेहद खतरनाक स्टंट कर रहे हैं।

Bike stunt viral video
विज्ञापन

Bike Stunt Viral Video: आजकल हर देश के युवा बाइक या फिर कार से खतरनाक स्टंट करते दिखाई देते हैं और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इनको ये लगता है कि ऐसा करने पर ये लोगों की नजर में हीरो बन जाएंगे, लेकिन इन्हें पता नहीं होता कि ऐसा खतरनाक स्टंट करना सीधे मौत को दावत देना है। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें बाइक सवार खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।

शख्स ने किया खतरनाक स्टंट

विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो शख्स बाइक पर बैठे हैं। बाइक सवार ने जब स्टंट करना शुरू किया तब पीछे बैठा शख्स खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाया और पीछे की तरफ लटक गया। इस तरह के बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। इस वीडियो को देखकर लोगों की हालत खराब हो गई। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कहा कि ये स्टंट नहीं कर रहा बल्कि मौत को दावत दे रहा है।

 

विज्ञापन

इस वीडियो को @oocbrazill नाम के अकाउंट से x पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने दिखा, वहीं हजारों लोगों ने लाइक किया।

एक शख्स ने दो बाइक से किया स्टंट

विज्ञापन

एक अन्य वीडियो में एक शख्स स्टंट करने के लिए दो बाइक का इस्तेमाल कर रहा है। शख्स एक बाइक के आगे वाले पहिए को हवा में उठाकर चला रहा है तो पीछे आ रही दूसरी बाइक पर पैर रखा हुआ है। देखने पर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह लेटा  हो। शख्स का स्टंट ना सिर्फ खतरनाक था बल्कि यह जानलेवा भी था।

अक्सर कई प्रोफेशनल होते हैं जो इस तरह के स्टंट करते हैं लेकिन आम लोग जब इसे ट्राय करने की कोशिश करते हैं तो उनके साथ हादसा हो जाता है। ऐसे में आम लोगों को स्टंट से बचकर ही रहना चाहिए।

विज्ञापन

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Subha03 Rider (@subha03rider_)

विज्ञापन

इस वीडियो को Subha03 Rider नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को 63 लाख लोगों ने देखा, वहीं लगभग 2 लाख लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ