Bihar Train Derail Engine Spotted in Field: देश में ट्रेन हादसों की खबर आए दिन सामने आ रही है। मगर बिहार में एक अजब-गजब रेल हादसा देखने को मिला है। रेल की पटरी पर दौड़ता हुआ एक इंजन अचानक से खेत में पहुंच गया। इसकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं, जिनमें इंजन को खेत में खड़ा देखा जा सकता है।
RJD ने सरकार को घेरा
खेत में खड़े इंजन को देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं, तो वहीं सियासी खेमें में भी हलचल मच गई है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इंजन के खेत में उतरने का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि मोदी-नीतीश के नेतृत्व में बिहार में डबल इंजन की सरकार का इंजन विकास और लापता सांसदों को ढूंढने पटरी से उतर खेतों में घूमने लगा। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि इतनी तरक्की किस गांव में हो गई, ट्रेन अब खेत में काम करने लगी। जुताई कर रही होगी।
यह भी पढ़ें- ‘और इन्हें वक्फ की इमारत चाहिए’, ताजमहल को लेकर ASI पर भड़के ओवैसी, बोले- 10वीं पास हो नहीं पाए…
रेलवे की लापरवाही या कुछ और?
बता दें कि यह ट्रेन हादसा बिहार के गया में हुआ है। शुक्रवार की रात वजीरगंज और कोल्हान हाट स्टेशन के बीच एक लोकोमोटिव इंजन पटरी पर चल रहा था। रघुनाथपुर गांव के पास इंजन पटरी से उतरकर खेत में दौड़ने लगा। गनीमत थी कि इंजन के साथ ट्रेन का कोई कोच नहीं जुड़ा था। कई लोग इसे रेलवे की लापरवाही बता रहे हैं। हालांकि खबरों की मानें तो इंजन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया, जिसके कारण इंजन पटरी से चलते हुए खेत में जा पहुंचा।
इंजन को देखने जुटी भीड़
इंजन के खेत में पहुंचते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना को देखने के बाद हर कोई हैरान था। वजीरगंज स्टेशन प्रबंधक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। ऐसे में रेलवे कर्मचारी इंजन को ट्रैक पर वापस लाने के लिए कड़ी मशक्कत करते नजर आए। मगर इंजन जगह से हिलने का नाम नहीं ले रहा था।
यह भी पढ़ें- पटना से टाटानगर तक, वंदेभारत का किराया कितना? किन-किन स्टेशनों पर ठहराव, जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
1 day ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
3 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
3 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
4 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
5 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
5 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
5 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
11 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
12 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines