Bihar Teacher’s salary Deducte Because of Bed Performance: एक बार फिर से बिहार की शिक्षा प्रणाली अपने काम को लेकर कटघरे में खड़ी हो गई है। अपर मुख्य शिक्षा सचिव के के पाठक द्वारा लगातार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुधाराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन के के पाठक की इतनी कोशिशों के बाद भी जमुई का शिक्षा विभाग सुधरने की बजाय आंख मूंद कर काम कर रहा है। इसका एक बड़ा उदाहरण जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्र रूप में सामने आया है। इस पत्र में Bad Performance की जगह Bed Performance लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी का ये पत्र खूब वायरल हो रहा है।
नहीं पता Bed और Bad के बीच का अंतर
जमुई के शिक्षकों के हालात किसी से छिपे नहीं हैं, लेकिन जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के पत्र ने तो यह साबित कर दिया कि आखिर जमुई का शिक्षा विभाग कितनी जिम्मेदारी के साथ काम करता है। वायरल पत्र को देखकर ऐसा लगता है कि जमुई के DEO को Bed और Bad के बीच का अंतर नहीं पता है।
पत्र में 14 जगह Bad की जगह Bed लिखा
बता दें कि जिले शिक्षा विभाग के अधिकारी इन दिनों लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं। हर एक निरीक्षण के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी की तरफ से पत्र जारी किया जाता है। इसी सिलसिले में जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 22 मई को एक जारी किया था। इस पत्र में 16 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
यह भी पढ़ें: एक दिन की नवजात जंगल में फेंकी, भूख के मारे रोती-बिलखती मिली, वीडियो देख आंखों में आ जाएंगे आंसू
पत्र में लिखा गया है कि 22 मई को जिला अंतर्गत निरीक्षण के दौरान स्कूल में अनुपस्थित रहने और Bed performance के आधार पर शिक्षा सेवकों के खिलाफ निरीक्षण तिथि के वेतन की कटौती की जाएगी। इस पत्र में Bad की जगह Bed लिखा गया है। पत्र में ये गलती एक-दो जगह नहीं बल्कि 14 जगह पर है। पत्र के वायरल होने के बाद इस पर DEO से सवाल किया गया, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वैसे विभाग की तरह से बताया गया है कि पत्र ‘टायपो एरर’ की वजह से Bad को Bed लिखा दिया है, इसे Bad ही समझा जाए।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
9 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
13 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines