अभिषेक कुमार
Bihar Viral News: बिहार के सोनपुर मेले में 2 करोड़ 5 लाख रुपये की मुर्रा नस्ल का भैंस आकर्षण का केंद्र बन गया है। इसे एक किसान बनारस से बिहार लाया है। भैंसे का नाम राजा है, जिसकी उम्र तीन साल बताई जा रही है। राजा के मालिक का कहना है कि इसको यहां पर शराब पीने को नहीं मिल रही है, जिसकी वजह से उसकी चमक कम हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ये भैंसा हर दिन दो बोतल बीयर पीता है।
2 करोड़ 5 लाख का भैंसा
बिहार के सोनपुर मेले में जो भैंसा लाया गया है उसकी कीमत 2 करोड़ पांच लाख रुपए है, जो मुर्रा नस्ल का है। इसको बनारस से बिहार के सोनपुर मेले में बेचने के लिए लाया गया है। इस भैंसे की खास बात ये है कि यह रोज बोतल बीयर पीता है। बिहार में आकर इस भैंसे को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि यहां पर शराब बैन है। इसपर भैंसे के मालिक का कहना है कि बीयर नहीं मिलने की वजह से भैंसे की चमक फीकी पड़ गई है। जिसकी वजह से वह थोड़ा सुस्त भी नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: मैं निकला गड्डी लेके…गाने पर सचिन-सीमा ने बेडरूम में किया डांस, वायरल हो गया वीडियो
राजा को कौन खरीदेगा?
भैंसे के मालिक का कहना है कि मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की। वीडियो कॉल करके उन्होंने राजा देखा। मालिक का कहना कि 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का मेरा भैंसा है, जिसको सिर्फ अनंत सिंह ही खरीद सकते हैं। उनके अलावा ये भैंसा कोई दूसरा और नहीं ले सकता है। बिहार के बाहुबली नेता अनंद सिंह सोनपुर मेला पहुंचे, लेकिन वह भैंसे को नहीं खरीदेंगे।
इसके पहले भी एक 23 करोड़ का एक भैंसा वायरल हो चुका है। जिसका नाम अनमोल बताया गया। हालांकि ये एक सोशल मीडिया पर वायरल खबर थी। इसके पहले पटना स्थित वेटनरी ग्राउंड में डेयरी एंड कैटल एक्सपो में 10 करोड़ का भैंसा गोलू-2 पहुंचा था।
ये भी पढ़ें: 72 घंटे छोड़िए, एलन मस्क को चाहिए 80 घंटे काम करने वाले कर्मचारी; करना चाहेंगे अप्लाई?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines