Video: तेजस्वी यादव संग दिखीं सीमा कुशवाहा कौन? जिनकी तस्वीर वायरल, काफिला देख चौंके लोग

Bihar Seema Seema Kushwaha Viral Video : कौन हैं सीमा कुशवाहा, जिनका तेजस्वी यादव के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। एक अन्य वीडियो में उनका काफिला देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

Who Is seema Kushwaha RJD Bihar
विज्ञापन

Bihar Seema Seema Kushwaha Viral Video : बिहार की एक नेत्री के कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में नेत्री बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ दिखाई दे रही है तो एक अन्य वीडियो में उनका काफिला दिखाई दे रहा है। काफिला ऐसा कि राजा महाराजा भी फीके पड़ जाएं। आखिर कौन हैं सीमा कुशवाहा, जिनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर है सीमा

सीमा कुशवाहा बिहार की पॉपुलर नेत्री हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अकेले फेसबुक पर ही उन्हें 15 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। सीमा रील भी खूब बनाती हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। वे रोहतास जिले से ताल्लुक रखती हैं, सीमा कुशवाहा जिला परिषद सदस्य भी हैं। सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी और पहुंच की वजह से राजनीति में पकड़ मजबूत है।

Advertisment

सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी

सीमा कुशवाहा का अकेले फेसबुक पर 15 लाख लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर 5 लाख से अधिक, एक्स पर एक लाख से अधिक ज्यादा और यूट्यूब पर 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अपनी फोटो और रील अपलोड करती रहती हैं।


पहले सीमा कुशवाहा मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी में थी लेकिन जुलाई 2023 में राजद में शमिल हुई थी। उनके चुनाव लड़ने की चर्चा भी तेज थी लेकिन फिलहाल वह पार्टी के लिए काम कर रही हैं। तेजस्वी यादव के साथ उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें वह मंच साझा करती दिखाई दे रही हैं। सीमा शादीशुदा हैं और परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति भी राजनीति में सक्रिय हैं और पर्दे के पीछे रहकर काम करते हैं।

विज्ञापन

अब क्यों हो रही वायरल?

सीमा कुशवाहा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह तेजस्वी यादव के साथ मंच पर बैठी हुई हैं। बताया जा रहा है कि वह झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद के लिए जमकर प्रचार कर रही हैं। एक अन्य वीडियो में उनका काफिला दिखाई दे रहा है। काफिले के आगे घुड़सवार चल रहे हैं और कई काले रंग की गाड़ियां काफिले में शामिल हैंv सोशल मीडिया उनके वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ