Bihar Teacher Video Viral : बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठते रहते हैं, कभी शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षकों पर कड़ाई की चर्चा होती है तो कभी शिक्षकों की लापरवाही सुर्ख़ियों में रहती है। इस वक्त एक ऐसी महिला टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर FIR भी दर्ज हो गई है।
महिला टीचर का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिहार में एक महिला टीचर कॉपी को बिना पढ़े, बिना देखे ही चेक कर रही है और नंबर दे रही है। महिला ने यह वीडियो रील बना कर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद से ही यह वायरल हो गई। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला टीचर रील बनाने के लिए लापरवाही से कॉपी चेक कर रही है और नंबर दे रही है। वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने सवाल उठाया कि महिला टीचर लापरवाही से कॉपी चेक कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर महिला टीचर के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह लापरवाही से कॉपी चेक करती दिखाई दे रही है। बताया गया कि इस महिला टीचर के खिलाफ FIR दर्ज हो गई और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में है।
यह भी पढ़ें : बॉयफ्रेंड से बहस के बाद रेलवे ट्रैक पर कूदी महिला, आ गई तेज रफ्तार ट्रेन; देखें वीडियो
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मैडम जी भी कमाल करती हैं, वीडियो रिकॉर्ड कर लिया लेकिन शेयर करना जरूरी था क्या? एक ने लिखा कि इतनी जल्दी तो कंप्यूटर भी कॉपी चेक नहीं कर सकता लेकिन मैडम ने जांचकर नंबर भी दे दिया। क्या यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि इन्हीं सब की वजह से बिहार पिछड़ा हुआ है, न पद की चिंता है और न ही प्रतिष्ठा की! बस नाम की भूख के पीछे सब मरे जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines