Bihar News : आगरा का ताजमहल प्रेम की निशानी है। दुनिया भर में ये प्रेम की निशानी के तौर पर ही प्रसिद्ध है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि बिहार में भी एक प्रेम की निशानी है, जिसकी खूब चर्चा होती है। एक तरफ आगरा का ताजमहल अपनी भव्यता को लेकर प्रसिद्ध है तो वहीं बिहार में मौजूद प्रेम की निशानी अपनी अनोखी बनावट और छोटी इमारत की वजह से फेमस है।
72 इंच जमीन और पांच मंजिला मकान
बिहार के मुजफ्फरपुर में बनाए एक मकान की खूब चर्चा हो रही है। चौंकाने वाली बात ये है कि ये मकान सिर्फ 6 फुट चौड़ी जमीन पर बना हुआ है। जमीन के हिसाब इस मकान को छोटा मत समझिए, ये पांच मंजिला मकान है और तमाम सुख सुविधाओं से लैस है। इस मकान को देखने के बाद हर कोई हैरान है। कैसे अगर मन में जज्बा हो तो छोटी से छोटी जगह पर आशियाना बनाया जा सकता है।
प्यार की निशानी है ये मकान
गनीपुर मोहल्ले में बना ये घर अपने आप में अजूबा है। ये मकान प्रेम की निशानी भी है। संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष सलाहकार रह चुके संतोष कुमार ने इस घर को अपनी पत्नी को उपहार में दिया था। संतोष कुमार ने अपनी पत्नी को उपहार देने के लिए इस घर को बनवाया था। 6 फीट चौड़ी और 45 फीट लंबी 264 वर्गफीट जमीन में बनाए मकान को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें : Google Maps के कारण फिर गई लोगों की जान, शादी के माहौल में छा गया मातम
इंजीनियर नहीं पास कर रहा था नक्शा तो…
इतनी छोटी जगह पर लोग दीवार खड़ी करने के बारे में सोचते तक नहीं है, उतनी जगह में घर बनाने के लिए जब संतोष कुमार नक्शा पास करवाने के लिए इंजीनियर के पास गए तो वह भी चौंक गया। उसने नक्शा पास करने से इनकार कर दिया लेकिन काफी भागदौड़ के बाद आखिरकार नक्शा पास हो ही गया।
यह भी पढ़ें : दुनिया के वो 10 ज्वालामुखी, जिनमें कभी भी हो सकता है बड़ा धमाका
बताया गया कि संतोष कुमार तीन साल तक इस मकान को बनाने के लिए मेहनत करते रहे। साल 2015 में आखिरकार प्रेम की निशानी बनकर तैयार हो ही गई। संतोष कुमार का कहना है कि जब मकान बना रहे थे तो कुछ खास नहीं लग रहा था लेकिन अब इसकी खूब चर्चा हो रही है तो अच्छा लग रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
21 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
23 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines