हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कोबरा ने काटा तो उसी को डिब्बे में बंद कर पहुंचा अस्पताल, मचा हड़कंप, देखकर भागे डॉक्टर

Bihar Viral News: बिहार के पूर्वी चंपारण में सांप काटने के बाद एक युवक जिंदा कोबरा को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गया. इलाज के दौरान डिब्बा खोलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सदर अस्पताल में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है. यहां एक युवक को जब एक जहरीले सांप ने काट लिया, तो वह घबराने की जगह उसी सांप को डिब्बे में बंद करके सीधे अस्पताल पहुंच गया. युवक का नाम निर्भय कुमार बताया जा रहा है. वह सांप के बच्चे को बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी सांप ने उसे डस लिया. जैसे ही निर्भय ने इलाज के दौरान डॉक्टरों को दिखाने के लिए डिब्बा खोला, अंदर जिंदा कोबरा देखकर वहां हड़कंप मच गया. अस्पताल के मरीज, उनके घरवाले और स्वास्थ्य कर्मचारी डर के मारे इधर-उधर भागने लगे.

डॉक्टरों ने शुरू किया इलाज

सांप को देखकर कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग दूर खड़े होकर उस नजारे को देखने लगे. डॉक्टरों ने बिना देर किए तुरंत निर्भय का इलाज शुरू किया. शुरुआती इलाज और जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है. हालांकि एहतियात के तौर पर उसे 12 घंटे तक निगरानी में रखा गया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से देखा जा रहा है. अस्पताल परिसर में दिनभर इसी घटना की चर्चा होती रही.

यह भी पढ़ें: ट्रेन में दीया जलाते हुए शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, यूजर्स ने रेलवे सेफ्टी पर उठाए सवाल

विज्ञापन

डॉक्टरों की जरूरी सलाह

घटना के बाद डॉक्टरों ने लोगों को सख्त हिदायत दी है. उन्होंने कहा कि किसी को भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए. सांप के काटने पर उसे पकड़ने या डिब्बे में बंद करने की कोशिश बहुत खतरनाक हो सकती है. इससे दोबारा कटने का खतरा रहता है और आसपास मौजूद दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है. डॉक्टरों का कहना है कि सांप काटने के बाद बिना समय गंवाए मरीज को जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए. सही समय पर सही इलाज मिलना ही सबसे ज्यादा जरूरी होता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola