अश्लील गाने पर बुर्के में लड़कों का डांस वायरल, बेगूसराय से सामने आया वीडियो

Viral Video: बेगूसराय में सरस्वती पूजा पंडाल में 2 यूवकों का बुर्के में डांस का वीडियो सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने उन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

bihar begusarai saraswati puja pandal burqa boys
विज्ञापन

Viral Video (जीवेश तरुण): सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सरस्वती पूजा का पंडाल लगा है। इस पंडाल में दो युवक पहुंचकर भोजपुरी गानों के अलावा कई गानों पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में डांस करने वाले लड़कों ने बुर्का पहन रखा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है।

बुर्का पहनकर लड़कों का डांस?

सोशल मीडिया पर जो वीडिया वायरल हो रहा है वह फुलवड़िया थाना के धोबी टोला वार्ड नंबर 20 का है। यहां पर सरस्वती पूजा के मौके पर बीती रात दो युवकों ने मुस्लिम लड़कियो के वेश-भूषा बनाकर डांस किया गया। सरस्वती पूजा के दौरान दो युवक भोजपुरी गाने की धुन पर बुर्का पहनकर डांस करते दिख रहे हैं। यह युवक जब स्टेज पर आते हैं तो भोजपुरी गाना ‘राजा जी’ चल रहा होता है। इसके बाद कई गानों पर वह डांस करते हैं।

विज्ञापन

‘ऐसा करना सही नहीं’

इस मामले पर बेगूसराय पुलिस ने तुंरत कारवाई करते हुए दोनों युवको को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा सरस्वती पूजा के लाइसेंस धारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि सरस्वती पूजा के मौके पर दो लड़के बुर्का पहनकर डांस कर रहे हैं। इसके बाद जह हम वहां पर पहुंचे तो देखा कि यह सही सूचना थी। पुलिस का कहना है कि ये आपत्तिजनक स्थिति है, ऐसा नहीं करना चाहिए था। पुलिस ने दोनों लड़को को डिटेन कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही आगे की कारवाई की जाएगी।

डीएसपी डॉ रविन्द्र मोहन सिंह ने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न किया जाए। वहीं, पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ