हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बारिश में रील बनाती युवती बिजली गिरते ही भागी, बिहार से वायरल हुआ वीडियो

Lightning Viral Video : एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छत पर डांस कर रही एक लड़की के पास आकाशीय बिजली गिरती दिखाई दे रही है। गनीमत रही कि लड़की की जान बच गई।

विज्ञापन

Lightning Viral Video : बारिश का मौसम शुरू होते ही आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। बारिश के समय लोगों को आकाशीय बिजली से सावधान रहने की चेतावनी दी जाती है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की छत पर डांस कर रील बना रही थी, तभी बगल में आकाशीय बिजली गिरी और लड़की बुरी तरह डर गई।

वायरल वीडियो बिहार के सीतामढ़ी का बताया जा रहा है, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की बारिश के बीच छत पर डांस कर रही थी और रील बना रही थी । तभी अचानक छत के एक किनारे आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से लड़की बुरी तरह डर गई और वहां से भाग गई।

तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली जब लड़की के बगल में। गिरी तो तुरंत वहां से भाग गई। अगर लड़की थोड़ा सा पीछे खड़ी होती है तो घायल हो सकती थी। यह घटना कैमरे में कैद हुई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो को देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यार कितनी बार समझाया जाता है कि बारिश में जब बादल कड़के तो हमें लोहे और पेड़ के पास नहीं जाना चाहिए लेकिन आज के बच्चे रील बनाने में सब भूल चुके हैं। एक अन्य ने लिखा कि हे भगवान, बच्ची तो बाल बाल बच गई, ये तो बड़ा खतरनाक था । एक ने लिखा बच्ची की किस्मत ठीक थी कि वह ज्यादा पीछे नहीं खड़ी हुई, वरना उसका बचना मुश्किल था।

यह भी पढ़ें : कैसीनो में जीता 33 करोड़ तो खुशी के मारे आ गया हार्ट अटैक! तुरंत एक्शन से बची जान

विज्ञापन

बच्ची को बारिश में डांस करता देख कई सोशल मीडिया यूजर ने जमकर खरीखोटी सुनाई। एक ने लिखा कि आजकल इल लोगों को क्या हो गया है, जान जाए तो जाए लेकिन रील ना रुके। भगवान कुछ तो करो। एक अन्य ने लिखा कि स्कूल से ही पढ़ाया जाता है कि आकाशीय बिजली से कैसे बचाव करना है लेकिन बच्चे रील के चक्कर में सब भूल रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola