Biggest Excuses For Coming Late Office: अक्सर ऑफिस पहुंचने पर कर्मचारी कुछ ना कुछ कारण जरूर बताते हैं। लेट पहुंचने पर बॉस भी मुंह टेढ़ा करते हैं और हिदायत देते हैं लेकिन कुछ बहाने ऐसे होते हैं, जिनके आगे बॉस भी पिघल सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बहाने बताने जा रहे हैं, जिसका खूब उपयोग किया जाता है। अगर आप एम्प्लॉई है तो इन कारणों से खुद को रिलेट कर पाएंगे।
ट्रैफिक
कई बार लोग सच में ट्रैफिक की वजह से ऑफिस पहुंचने में लेट हो जाते हैं लेकिन बहाने के तौर पर भी इसे सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। ये ऐसा कारण है, शायद जिसका कोई सबूत मिलला भी मुश्किल होता है।
परिवार में कोई बीमार हो गया।
लेट पहुंचने पर ये सबसे ज्यादा दिए जाने वाले बहानों में से एक है। इसका उपयोग अक्सर लोग करते हैं और परिवार के किसी एक सदस्य के बीमार होने की बात करते हैं लेकिन कहा जाता है कि इसका अक्सर लोग बहाने के तौर पर ही उपयोग करते हैं।
गाड़ी खराब होना
अब जब आपका साधन ही खराब हो जायेगा तो ऑफिस पहुंचने में देरी होगी ही। रास्ते में कार या बाइक खराब हो गई, ये बताना भी एक अच्छा कारण होता है।
कामवाली ही नहीं आई
अक्सर लोग घर के काम के लिए कामवाली रखते हैं, अगर कामवाली ना आए तो घर का काम भी करना पड़ जाता है, ऐसे में लोग इसका बहाना भी बनाते हैं।
यह भी पढ़ें : दुनिया में सबसे ज्यादा बोला जाने वाला झूठ कौन सा है? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब
पुलिस ने रोक लिया
सड़क मार्ग से आने-जाने वाले लोग अक्सर पुलिस द्वारा रोके जाने का भी बहाना बनाते हैं। कभी गाड़ी का कागज को लेकर तो कभी ट्रैफिक मूवमेंट को लेकर लोग पुलिस पर लेट होने का ठीकरा फोड़ देते हैं।
मेरा पेट (Pet) गायब हो गया
जब लोगों के पास कोई बहाना नहीं बचता तो लोग पेट (Pet) को भी बीच में ले आते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार कई लोग यह भी कहते हैं कि उनका पालतू घर से भाग गया था, इसलिए ऑफिस पहुंचने में देर हो गई।
नहीं आ रहा था पानी
जब घर में पानी ही नहीं आएगा तो लोग फ्रेश कैसे होंगे? और ऑफिस कैसे जा सकेंगे? ऐसे में एक सबसे कारगर बहानों में से एक है।
यह भी पढ़ें : किस देश में आपत्तिजनक इशारों और अपशब्दों का प्रयोग है गैरकानूनी? जानिए ऐसे ही सवालों के जवाब
तबियत ठीक नहीं लग रही थी
वैसे तो तबियत को लेकर सबसे अधिक बहाने बनाये जाते हैं लेकिन देर होने पर भी लोग इसी बहाने का उपयोग करते हैं।
बैग हो गया चोरी
कुछ लोग तो यह भी कह देते हैं कि ऑफिस आने के दौरान उनका बैग, पर्स, मोबाइल चोरी हो गया, इस वजह से ऑफिस आने में देर हो गए।
किसी की मदद करने लगा
ऑफिस में देर आने पर जब कई बहाने कारगर साबित नहीं हुए और बॉस ने फटकार लगा दी तो ‘बीच रास्ते में किसी की मदद’ करने का बहाना उपयोग किया जाने लगा। यह कारगर है और इमोशनल होने की वजह से बॉस भी ज्यादा नहीं बोलते।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
23 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines