हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फरार अपराधी की सूचना देने पर 25 पैसे का इनाम! राजस्थान पुलिस ने आखिर ऐसा क्यों किया?

Bharatpur Police : भरतपुर पुलिस ने एक अपराधी के लिए 25 ऐसे का इनाम घोषित किया है। पुलिस द्वारा जारी किया गया पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Bharatpur Police : कई बार पुलिस खूंखार अपराधियों को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा करती है। लाखों रुपये इनाम के लिए रख दिए जाते हैं। कहते हैं कि अपराधी की प्रवृत्ति देखते हुए विभाग की तरफ से रकम की घोषणा होती है। इसी बीच राजस्थान पुलिस की तरफ से अपराधी के लिए महज 25 पैसे इनाम की घोषणा ने सबका ध्यान आकर्षित किया है।

राजस्थान के भरतपुर पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है कि ‘फरार वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु 25 पैसे का इनाम घोषित’। इस पोस्टर में यह भी लिखा है कि भरतपुर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की तरफ से संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गंभीर अपराध में शामिल फरार वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा हुई है।

खूबीराम पर 25 पैसे का इनाम

बताया गया कि अपराधी का नाम खूबीराम है , जिसकी उम्र 48 साल है। जो मई थाना लखनपुर, भरतपुर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने महज 25 पैसे इनाम देने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस तरह की घोषणा इसलिए करती है, जो अपराधी खुद को बाहुबली की तरह पेश करते हैं, लोग उन्हें चवन्नी छाप की तरह याद रखें। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा कि अगर भरतपुर पुलिस इस मामले में अपना वकील खड़ा करेगी तो वकील यह तर्क दे सकता है कि ये इनाम पुलिस ने अपराधी को उसकी ”औकात” बताने के लिए रखा है। पुलिस अपराधी को इनाम के बहाने यह बताना चाहती थी कि तू होगा कितना भी बड़ा गुंडा..लेकिन हमारी नजर में तू अब भी “चवन्नीछाप’ ही है।

यह भी पढ़ें : कौन-सा नेता कर सकता है सबसे अच्छी एक्टिंग? अक्षय कुमार का जवाब वायरल

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि ये अपराधी अपने ऊपर चवन्नी का इनाम देख कर खुद ही सरेंडर कर लेगा। एक ने लिखा कि ये कैसा अपराधी है यार, पुलिस भी इसके नाम महज 25 पैसे का इनाम रखी हुई है। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि खूबीराम अपने गुंडों से पूछने की हिम्मत भी नहीं पाएगा कि कितना इनाम रखा है सरकार हम पर।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola