Matrimony साइट का बड़ा घोटाला! किया कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट हो गया वायरल

भारत मैट्रिमोनी को लेकर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें एक महिला ने मैट्रिमोनी साइट पर उनकी फोटो इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Bharat Matrimony Scam

Bharat Matrimony Scam

विज्ञापन
Advertisment

क्या है मामला?

स्वाति मुकुंद, जो एक विवाहित महिला है, उन्होंने  जानी मानी मैट्रिमोनी साइट -भारत मैट्रिमोनी पर आरोप लगाया है कि प्लेटफॉर्म ने उनकी फोटो को उसकी सहमति के बिना एक फेक प्रोफाइल में इस्तेमाल किया है। बता दें कि मैट्रिमोनी प्लेटफॉर्म ने अपनी एलीट सब्सक्रिप्शन सेवा पर स्वाति मुकुंद की फोटो को एक फर्जी प्रोफाइल में इस्तेमाल किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

स्वाति मुकुंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए अपनी इस समस्या के बारे में बताया।  महिला ने अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भारतमैट्रिमोनी स्कैम के बारे में चेतावनी दी और प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सावधानी बरतने को कहा। पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया कि वे पहले से शादीशुदा हैं और किसी मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए अपने पति से नहीं मिली।

पोस्ट शेयर करते स्वाति ने कैप्शन में लिखा, @भारतमैट्रिमोनी मुझे लगता है कि शादी से ज्यादा कटुता है!  उन्होंने अपने वीडियो में पति को भी आने को कहा और इस बात की पुष्टि वे एक-दूसरे को उनके ऐप पर नहीं मिले हैं।

विज्ञापन

इस वीडियो में भारतमैट्रिमोनी ऐप से लिया गया एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। इसमें उसकी तस्वीर के साथ स्क्रीनशॉट में भारत मैट्रिमोनी पर एक नकली प्रोफाइल दिखाई देगी। यहां देखें वीडियो।

विज्ञापन

भारत मैट्रिमोनी पर फेक प्रोफाइल

स्वाति की इस तस्वीर को  नित्या राजा सेकर नाम से बनाई गई एक प्रोफाइल में इस्तेमाल किया गया है। इसकी उम्र 35 साल और हाइट 5 फीट 9 इंच बताई गई है। इसके अलावा प्रोफाइल में बताया गया है कि उनके पास बी.टेक की डिग्री है और वह चेन्नई में एक फिटनेस प्रोफेशनल के रूप में काम करती है। बता दें कि ये प्रोफाइल प्लेटफॉर्म के एलीट सेक्शन की है, जिसके लिए लोग सब्सक्रिप्शन लेते हैं। बता दें कि स्वाति की इस पोस्ट पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ