हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bhabhi Dance Video Viral: भाभी के 'पुष्पा' डांस के आगे 'नोरा फतेही' भी फेल

Bhabhi Dance Viral Video:  सोशल मीडिया पर डांस करती भाभी का एक वीडियो वायरल हो रहा है भाभी प्रसिद्द पुष्पा गाने के ‘ओ अंतवा मावा’ पर डांस कर रही थीं, जिसे वहां मौजूद तमाम लोग रिकॉर्ड कर रहे थे। इस वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन
भाभी डांस वायरल वीडियो

Bhabhi Dance Viral Video:  सोशल मीडिया पर डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो को देखकर लोग जमकर तारीफ करते हैं तो कुछ अश्लील बताकर ट्रोल करते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक भाभी के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोगों की राय बटी हुई है। कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इस पर मजाकिया अंदाज में कमेंट्स कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो खूब देखे जाते हैं। कभी आंटी के डांस के वीडियो होते हैं तो कभी बुजुर्ग अंकल का डांस देखकर लोग दातों तले ऊंगली दबाने पर मजबूर हो जाते हैं। अब भाभी के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।

भाभी का डांस देख हैरत में हैं लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी फंक्शन में एक भाभी डांस कर रही है। वह कमर को इस तरह लचका रही हैं कि देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं। भाभी पुष्पा गाने के ‘ओ अंतवा मावा’ पर डांस कर रही थीं, कई महिलाएं और बच्चे वहां मौजूद थे, जो डांस का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।

विज्ञापन

देखिए वीडियो

वीडियो पर क्या बोले लोग?

एक ने लिखा कि इस महिला ने क्या डांस किया है, वाकई टैलेंट है इसमें। एक अन्य ने लिखा कि पतली कमर वाली लड़कियां डांस करते वक्त अच्छी लगती हैं। इस महिला का डांस काफी अच्छा लग रहा है। एक ने लिखा कि ये तो प्रोफेशनल डांसर लग रही है, ऐसे कोई भी इस तरह का डांस नहीं कर पाएगा।

यह भी पढ़ें : ‘पापा की परी’ का एक और कांड! स्कूटी से कुर्सी पर बैठे शख्स को जमीन पर पटका, ‘चूक गया निशाना’

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि डांस तो गजब है, लेकिन कुछ लोग इसे अश्लील मान रहे हैं। हालांकि सवाल ये है कि इस डांस में अश्लीलता क्या है? एक अन्य ने लिखा कि भाभी का डांस देखकर लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं, इसका मतलब ये है कि लोगों को इस तरह का डांस पसंद तो है लेकिन कोई इसे स्वीकार नहीं कर पाता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola