World oldest newlyweds: सर्दियों में शादियों के मुहूर्त चल रहे हैं, एक-एक दिन में हजारों शादियां हो रही हैं। इसी बीच दुनिया की एक अनोखी शादी भी हुई है। इस शादी में खास बात ये है कि इसमें दूल्हा के उम्र 100 साल और दुल्हन 102 साल की है। दूल्हा-दुल्हन का नाम Bernie Littman और Marjorie Fiterman है।
ये शादी Guinness World Record में दुनिया के सबसे अधिक उम्रदराज जोड़ों में दर्ज हुई है। दरअसल, ये प्रेम कहानी यूएस के फिलाडेल्फिया शहर की है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया के इस सबसे बुजुर्ग विवाहित जोड़े बनाबर्नी लिटमैन और मार्जोरी फिटरमैन के दोनों की उम्र मिलाकर 202 साल है जो अपने आप में एक अलग रिकॉर्ड है।
कॉस्ट्यूम पार्टी में मिले थे दोनों
दोनों की शादाी बीते3 दिसंबर को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा की गई। दोनों एक सीनियर सिटीजन सेंटर में करीब 9 साल पहले मिले थे। उस दिन सेंटर में एक कॉस्ट्यूम पार्टी का आयोजन किया गया था। इसके बाद दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ता बन गया और वह अक्सर एक-दूसरे से घंटों बात करने और मिलते थे।
दोनों के पूर्व जीवनसाथियों का हो चुका है देहांत
बीते दिनों दोनों ने इस जहां से जाने से पहले शादी की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद सेंटर प्रबंधकों और परिजनों ने उनकी शादी समारोह का आयोजन किया। यूएस मीडिया के अनुसार बर्नी और मार्जोरी दोनों ने ही बड़ा समृद्ध और संतुष्टजनक जीवन को जिया है। दोनों अपने पूर्व के जीवनसाथी को खो चुके हैं और दोनों के बच्चे अब अलग रहते हैं।
दोनों एक साथ पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में पढ़े थे
बता दें कि दोनों जब युवा थे तो पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में पढ़े थे, लेकिन पढ़ाई के दौरान कभी दोनों की एक-दूसरे से मुलाकात नहीं हुई थी। अपने प्रोफेशनल जीवन में बर्नी एक इंजीनियर थे और मार्जोरी पेशे से शिक्षका थीं। बर्नी की पोती सारा सिचरमैन ने कहा कि वह दोनों के रिश्ते से काफी खुश हैं। उनका कहना था कि वर्तमान जीवन में इतनी उदासी और डर है कि किसी का साथ बेहद जरूरी है, खासकर अपने जीवनकाल के आखिरी समय में ये बेहद खास अहसास भी करवाता है।
एक-दूसरे से टकराए और हो गया प्यार
दोनों की शादी समारोह का आयोजन करने वाले रब्बी एडम वोहलबर्ग ने यूएस मीडिया में कहा कि आजकल मैं जिन जोड़ों की शादी करवाता हूं, उनमें से ज़्यादातर किसी न किसी डेटिंग ऐप पर मिले होते हैं। मुझे पुराने तरीके ज़्यादा पसंद हैं। आप एक ही बिल्डिंग में रहते हैं, आप एक-दूसरे से टकराते हैं और आप प्यार में पड़ जाते हैं।
ये भी पढ़ें: Video: अस्पताल के बेड पर पड़ा था 85 वर्षीय बॉयफ्रेंड, इस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने नाचते हुए वीडियो की पोस्ट
संबंधित खबरें
इक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
1 day agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
1 day agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
1 day agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
2 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
4 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
6 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
6 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
7 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
8 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines