Using Laptop While Driving: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बेंगलुरु की एक महिला को गाड़ी चलाते समय लैपटॉप का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने इस तरह के लापरवाह व्यवहार के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की। यह घटना तब सामने आई जब बेंगलुरु के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) ट्रैफिक नॉर्थ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें महिला सड़क पर चलते समय स्टीयरिंग व्हील पर अपना लैपटॉप बैलेंस करती हुई दिखाई दे रही थी। इस वीडियो के साथ पुलिस ने नियम तोड़ने के लिए महिला पर जुर्माना भी लगाया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वायरल हुआ पोस्ट
वीडियो शेयर करते हुए बेंगलुरु के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) ट्रैफिक नॉर्थ ने ड्राइविंग करते समय काम करने को लेकर सावधान बरतने को कहा है। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘वर्क फ्रॉम होम है, वर्क फ्रॉम कार नहीं।’ इस वीडियो पर अब तक 94,000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही इस पर 1,300 से ज्यादा लाइक्स भी हैं। यहां हम आपके लिए वो वीडियो शेयर कर रहे हैं।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
एक्स यूजर्स ने वायरल वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। लोगों ने महिला के लापरवाह व्यवहार की आलोचना की। साथ ही इस हरकत के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि गाड़ी चलाते समय यूट्यूब और टीवी सीरियल देखना एक आम समस्या बनती जा रही है, खास तौर पर ऑटो-रिक्शा चालकों के बीच, जिससे टू-विलर व्हीकल को गंभीर खतरा हो रहा है। वहीं कुछ ने इस तरह की मल्टीटास्किंग को बढ़ावा देने के लिए कॉर्पोरेट कल्चर को दोषी ठहराया, सुझाव दिया कि महिला की कंपनी और मैनेजमेंट को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
कुछ यूजर्स ने अधिकारियों से महिला पर भारी जुर्माना लगाने का आग्रह किया। उनका मानना है कि इस तरह की हरकत न केवल जीवन को खतरे में डाल सकती है, बल्कि अनहेल्दी वर्क कल्चर को भी बढ़ावा देती है। इसके अलावा कुछ ने कैब और ऑटो ड्राइवर्स द्वारा गाड़ी चलाते समय अक्सर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के बारे में चिंता व्यक्त की।
यह भी पढ़ें – MOTN opinion poll में ऐश्वर्या दूसरे नंबर पर तो पहले पर कौन? जानें ऑडियंस की पसंद
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
15 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
20 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines