हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऑफिस में सिगरेट के धुएं से परेशान महिला ने छोड़ी नौकरी, इस्तीफे का ईमेल इंटरनेट पर वायरल

इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि सिगरेट का धुआं सेहत के लिए कितना खतरनाक है, लेकिन क्या कोई इससे छुटकारा पाने अपनी नौकरी तक को लात मार सकता है? बेंगलुरु की एक महिला कर्मचारी ने अपनी जॉब से इस्तीफा इसलिए दे दिया क्योंकि उसे स्मोकिंग वाला वर्कप्लेस बर्दाश्त नहीं हो पाया.

विज्ञापन
AI Generated Image

Woman Quits Job Over Cigarette Smoke at Workplace: बेंगलुरु की एक महिला ने अपने वर्कप्लेस पर सिगरेट के धुएं की वजह से नौकरी छोड़ने का फैसला किया, जिससे ऑनलाइन चर्चा शुरू हो गई है. जान्हवी चावड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने इस्तीफे वाले ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया और इस पोस्ट को अब तक 5.6 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. पोस्ट में जान्हवी ने बताया कि उन्होंने नौकरी छोड़ दी है और अपने इस्तीफे की जानकारी शेयर की. उन्होंने बताया कि ऐसे हालात के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करने के बावजूद, सिगरेट की गंध बर्दाश्त करना उनके लिए मुश्किल हो गया था.

ऑफिस एरिया में फैला धुआं

सोशल मीडिया यूजर्स के सवालों का जवाब देते हुए जान्हवी ने बताया कि कर्मचारी पैंट्री और डाइनिंग एरिया में स्मोकिंग करते थे. उनके मुताबिक कुछ स्मोकर्स बाद में उनके पास आकर बैठ जाते थे, जबकि सिगरेट का धुआं उस लॉबी में फैल जाता था जहां वो म करती थीं.

जान्हवी कहा कि उन्होंने मास्क पहनने की भी कोशिश की, लेकिन इस परेशानी से निपटने के लिए ये काफी असरदार नहीं रहा. उनके इस्तीफे पर दूसरे यूज़र्स ने भी तुरंत रिएक्ट किया और कहा कि उन्होंने भी अपने ऑफिस में ऐसे ही हालात का सामना किया है. एक यूजर ने बताया कि सिगरेट के धुएं से जुड़ी उनकी दिक्कत तब दूर हुई जब एक मैनेजर ने शिकायत को गंभीरता से लिया और दखल दिया.

विज्ञापन

ऑनलाइन यूजर्स ने किया सपोर्ट

कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने ‘पैसिव स्मोकिंग’से जुड़े हेल्थ रिस्क की तरफ इशारा किया और असहज काम के माहौल में रहने के बजाय अपनी सेहत को प्रायोरिटी देने के लिए जान्हवी की तारीफ की. एक और यूजर ने उनके फैसले को हिम्मत भरा बताया और कहा कि कई कर्मचारी कोई कदम उठाने का फैसला करने से पहले लंबे समय तक काम की मुश्किल हालात को बर्दाश्त करते रहते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola