Bengaluru: बेंगलुरु के एक कूड़ा बीनने वाले को हाल ही में शहर के एक स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास कूड़े के ढेर की तलाश करते समय थैले में $ 3 मिलियन डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपये) मिले थे। इसके बाद हर तरफ कूड़ा बीनने वाले व्यक्ति की चर्चा शुरु हो गई थी। सभी कहने लगे कि किस्मत हो तो ऐसी, बिना कुछ किए हाथ में 25 करोड़ रुपये मिल गए। हालांकि, अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि व्यक्ति को जो कैश से भरा थैला मिला था उमसे रखे सभी पैसे नकली हैं।
क्या है मामला?
दरअसल, हाल ही में पश्चिम बंगाल के 32 वर्षीय सलेमान शेख को बेंगलुरु के में स्थित नागवारा रेलवे स्टेशन के पास 100 डॉलर के 23 बंडलों में कैश मिला, जिसे थैले के अंदर लपेटी गई थी। शख्स को 3 नवंबर को बंडल मिले और उसने तुरंत अपने नियोक्ता तौहिदुल इस्लाम से संपर्क किया। इसके बाद इस्लाम ने सामाजिक कार्यकर्ता आर खलीमुल्ला से बात की, जिन्होंने फिर एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बी दयानंद को सारे नोट सौंपे।
सारे नोट निकले नकली
आगे की जांच में पता चला कि सारे नोट नकली थे और अधिक जानकारी जुटाने के लिए उन्हें चेन्नई के एक अन्य निजी बैंक में भेजा गया था। पुलिस ने कहा, “आरबीआई अधिकारियों ने हमें बताया कि वे नकली नोट थे, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया कि वे ऐसा करने के लिए अधिकृत नहीं थे। हमने बंडलों को चेन्नई के एक निजी बैंक को भेज दिया है, जो ऐसे मामलों में हमारी नोडल एजेंसी है।”
ये भी पढ़ेंः Watch Video: ऐप डाउनलोड न करने पर आर्मी जवान से मारपीट, दो दिन बाद आंध्र प्रदेश पुलिस के चार कांस्टेबल सस्पेंड
मालिक का हुआ अपहरण
इस पूरे मामले में एक और नया मोड़ आया है। बेंगलुरु उत्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को मामला दर्ज किया गया था। बाद में, इस्लाम ने दावा किया कि 7 नवंबर की आधी रात को उसके घर से पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। किडनैपरों को लगा कि मालिक के पास कुछ पैसे हैं। मालिक ने पुलिस को बताया है कि अपहरण करने वाले लोगों ने मेरी आंखों पर पट्टी बांध दी और मुझसे पैसे मांगे। मैंने उन्हें बताया कि पुलिस को सब कुछ दे दिया है, लेकिन उन्होंने मुझ पर विश्वास नहीं किया। अगले दिन सुबह 9 बजे के आसपास, अपहरण करने वाले लोगों ने मालिक को छोड़ दिया। अपहरण करने वालों ने पुलिस को सूचना देने पर परिवार को मारने की धमकी दी।” हालांकि, शख्स ने इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
19 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines