Bengaluru Cops Viral Video : सुपरकॉप के बारे में सुना होगा, उनके जीवन पर आधारित फिल्म या वेब सीरीज भी देखी होगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कांस्टेबल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर एक कुख्यात और वांटेड अपराधी को पकड़ने की कोशिश की और इसमें कामयाब भी हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
पूरी घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। बैंगलोर में एक 50 साल के पुलिस कांस्टेबल ने 40 से अधिक मामलों में वांटेड एक अपराधी को पकड़ने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। ट्रैफिक के बीच में जब कांस्टेबल को हेलमेट पहले स्कूटी पर सवार अपराधी दिखाई दिया तो उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़ा।
जैसे ही अपराधी को लगा कि कांस्टेबल उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा था तो वह सिंगनल तोड़कर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन कांस्टेबल ने उसे छोड़ा नहीं। स्कूटी से जब वह भागने लगा तो कांस्टेबल उसका पैर पकड़कर जमीन पर लेट गया, तब तक दो अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। हालांकि इसके बाद भी अपराधी भागने की कोशिश में था लेकिन राहगीरों ने उसकी पिटाई कर दी और वह भाग नहीं पाया।
तुमकुरु जिले के कोराटागेरे पुलिस स्टेशन के क्राइम ब्रांच में काम करने वाले पुलिस कांस्टेबल डोड्डा लिंगैया ने उस अपराधी को पकड़ा जो पूरे कर्नाटक में 40 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित था।अपराधी का नाम मंजेश उर्फ होट्टे मांजा बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : दुनिया का सबसे अमीर कुत्ता! 3 करोड़ से भी अधिक है संपत्ति, 200 करोड़ की हवेली
पुलिसकर्मियों के सामने चुनौती थी कि मंगेश कभी भी फोन का इस्तेमाल नहीं करता था और ना ही कभी घर पर रुकता था। वह किसी भी होटल में खाना नहीं खाता था । वह लॉज या होटल में रुकता था और इसे भी बदलता रहता था। पिछले कई महीनों से इस शख्स की पुलिस को तलाश थी।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
16 hrs agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 day agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines