हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'सेफ्टी पहले, ब्रेकफास्ट बाद में...', चालान से बचने के लिए शख्स ने सिर पर पहन ली कढ़ाही, Video देख छूट जाएगी हंसी

वैसे तो जुगाड़ के मामले में भारतीयों का कोई जवाब नहीं है. आए दिन कई चौंकाने और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो कर्नाटक के बैंगलुरु से भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर पीछे बैठा एक व्यक्ति हेलमेट लगाने की बजाय अपने सिर को कढ़ाई से ढके हुए हैं. ये वीडियो बेहद मजेदार है. व्यक्ति ने ऐसा इसलिए किया जिससे उसकी बाइक का चालान न कटे.

विज्ञापन

वैसे तो जुगाड़ के मामले में भारतीयों का कोई जवाब नहीं है. आए दिन कई चौंकाने और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो कर्नाटक के बैंगलुरु से भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर पीछे बैठा एक व्यक्ति हेलमेट लगाने की बजाय अपने सिर को कढ़ाई से ढके हुए हैं. ये वीडियो बेहद मजेदार है. व्यक्ति ने ऐसा इसलिए किया जिससे उसकी बाइक का चालान न कटे. पास में चल रही कार में बैठे किसी व्यक्ति ने ये वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी. जिसके बाद से ही ये वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. चलिए जानते हैं कि पूरा मामला आखिर क्या है.

बता दें कि यह वीडियो सबसे पहले कर्नाटक पोर्टफोलियो पेज X पर शेयर किया गया था. इस क्लिप में एक आदमी अपने सिर को एक बड़ी कढ़ाई से ढकता हुआ नजर आ रहा है, जबकि बाइक भारी ट्रैफिक के बीच धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. यह वीडियो उनके पीछे कार से चल रहे एक अन्य व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया था. पहले तो ये वीडियो बेहद मजेदार लगा लेकिन फिर बाद में इसने सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर गंभीर चिंता पैदा की.

वीडियो पर लोगों ने दिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने इस हरकत को मजेदार कहा तो कुछ लोगों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बताया. वहीं, एक यूजर ने लिखा, जब जिंदगी चालान दे, तो कढ़ाई ले लो. जबकि दूसरे ने कहा, इनोवेशन अपने सबसे अच्छे रूप में. हालांकि, कई यूजर्स ने सिर्फ हेलमेट पहनने से बचने के लिए इतना रिस्की शॉर्टकट लेने के लिए आदमी की बुराई भी की.

सोशल मीडिया पर कर्नाटक पोर्टफोलियो ने वीडियो शेयर किया था. जिसमें कैप्शन ता, ‘एक फ्राइंग पैन ऑमलेट पलट सकता है, खोपड़ी नहीं.’ उन्होंने सभी को यह भी याद दिलाया कि हेलमेट लाइफसेवर हैं, वायरल रील्स के लिए प्रॉप्स नहीं. पोस्ट में राइडर्स से हमेशा सही सेफ्टी गियर पहनने और सड़क पर ऐसे लापरवाह रिस्क न लेने की अपील की गई.

हेलमेट को लेकर किया लोगों को जागरूक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए हैं. कई यूजर्स ने बताया कि कुछ लोग हेलमेट इसलिए भी नहीं पहनते ताकि उनके बाल खराब ना हों. दूसरों ने यह भी बताया कि कई राइडर्स कंस्ट्रक्शन हेलमेट या दूसरे कामचलाऊ हेडगियर का इस्तेमाल करते हैं. यह नहीं जानते कि सिर्फ रोड-सेफ्टी-अप्रूव्ड हेलमेट ही एक्सीडेंट के दौरान उनकी सुरक्षा कर सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें