हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: बोलता है फर्राटेदार इंग्लिश, कॉलेज ड्रॉपआउट कैसे बन गया भिखारी? जानिए सच्चाई

Viral Video: इन दिनों बेंगलुरू का एक भिखारी काफी सुर्खियों में है। वह खुद को फ्रैंकफर्ट में रहने वाला एक टेक्निकल प्रोफेशनल बताता है। हालांकि अब खुलासा हुआ है कि वह एक इंजीनियरिंग कॉलेज ड्रॉपआउट है।

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर कृष्णा नाम के एक भिखारी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ। जिसमें वह बेंगलुरु के इंफ्लुएंसर से इंग्लिश में बात करता दिख रहा है। इस शख्स का वीडियो शेयर करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शरत युवराज ने इस कहानी में एक नया अपडेट दिया है। शरत का कहना है कि यह शख्स खुद को टेक्निकल प्रोफेशनल के साथ-साथ फ्रैंकफर्ट और बेंगलुरु में काम करने वाला बताता है, जो केवल उसकी कल्पना थी।

क्या था वायरल वीडियो?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा था। उसमें उस शख्स ने खुद को फ्रैंकफर्ट जर्मनी से एमएस किया हुआ बताया था। इस वीडियो में वह सख्स फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता नजर आ रहा है। दावा किया गया कि अपने माता-पिता और लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के जाने के बाद इस हालत में पहुंच गया। जिसकी वजह से उसकी मानसिक स्थिति भी खराब हो गई और वह भिखारियों की तरह सड़कों पर घूमता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस शख्स की मदद करने के लिए आग आए। लेकिन इस कहानी में अब एक नया ट्विस्ट आ गया है।

ये भी पढ़ें: थार का टशन दिखाना पड़ गया भारी, लगा 25000 का फटका, देखें वीडियो

शरत का क्या कहना है?

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कई बातें कर रहे हैं। इस शख्स की कहानी वायरल हो रही है। लेकिन जिस इंफ्लुएंसर ने इस भिखारी का इंटरव्यू लिया था उसने इंडिया टुडे से बताया कि भिखारी ने दावा किया था कि वह शराब के नशे में फ्रैंकफर्ट और बेंगलुरु टेक्निकल प्रोफेशनल है। उसने इस बात की केवल कल्पना की थी, उसने अब मुझे बताया कि वह एक इंजीनियरिंग कॉलेज से ड्रॉपआउट है। शरत ने बताया कि भिखारी ने ये सारी बातें उनको शराब के नशे में बताई थीं।

‘नई जिंदगी शुरू करना चाहता हूं’

वीडियो में कृष्णा को कहते सुना जा सकता है कि मैंने जो कुछ भी किया है, उसका मुझे पछतावा है। मैं एक नया जीवन चाहता हूं। मैंने शराब के नशे में भीख मांगना शुरू किया था। अब मैं अपने जीवन से थक चुका हूं। अब में एक अच्छा और सादा जीवन जीना चाहता हूं, यही मेरा इरादा है। इसके बाद से ही इस शख्स का कोई पता नही है। आपको बता दें कि इस शख्स को खोजने के लिए बेंगलुरु पुलिस ने भिखारी अभियान नाम से एक मुहिम भी चलाई है।

ये भी पढ़ें:  Video: शादी के मंडप से दुल्हन को कुत्ते ने दौड़ाया, लोग बोले, ‘और देखो हम आपके हैं कौन…’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें