Bengaluru Crime News: चोरी के न जाने कितने ही मामले आपने सुने या देखे होंगे? अभी तक कैश, गोल्ड, फलों, सब्जियों या कीमती चीजों की चोरी सुनी होगी। अब दूध के पैकेट चोरी होने के मामले भी सामने आने लगे हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दूध चोरी की दो वारदातें सामने आने के बाद पुलिस और उपभोक्ता दोनों हैरान हैं। बेंगलुरु में दूध की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। जिसके बाद दूध के पैकेट चोरी होने के मामलों में भी इजाफा होता जा रहा है। चोर वितरकों की ओर से छोड़ गए दूध के डिब्बों और घरों के गेट पर टंगे पैकेट चुरा रहे हैं। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें स्कूटर सवार 3 लोग एक हजार रुपये के दूध के डिब्बे चुराकर भागते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:गजब… भैंस किसकी? पुलिस ने मालिक का पता लगाने के लिए थाने बुलाए बच्चे, फिर ऐसे हुआ फैसला
दूसरी सीसीटीवी फुटेज इंदिरानगर की सामने आई है। जिसमें दो महिलाएं दूध के पैकेट चुराती नजर आ रही हैं। चोरी के दोनों मामले मंगलवार के बताए जा रहे हैं। वारदात अलसुबह की है, जब वितरक लोगों के लिए दूध के पैकेट उनके दरवाजे के बाहर रखते हैं। लेकिन उपभोक्ताओं के उठाने से पहले ही चोर डिब्बे लेकर भाग जाते हैं। कोनानाकुंटे मेट्रो स्टेशन के पास दूध का बूथ चलाने वाले दिलीप सिंह ने बताया कि वे KMF डेयरी के वाहन से रोजाना दूध के डिब्बे मंगवाते हैं। वितरक बूथ के बाहर डिब्बे रख जाते हैं। लेकिन मंगलवार को वितरक के दूध के डिब्बे रखे जाने के बाद स्कूटर सवार 3 चोर आए। चोरों ने एक हजार रुपये के दूध के डिब्बे उठाए और मौके से फरार हो गए।
बारिश के दौरान हुई चोरी
दिलीप ने चोरी की सूचना हेल्पलाइन 112 पर कॉल करके दी। पुलिस मौके पर आई, लेकिन चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। ये इलाका सुब्रमण्यपुरा पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। चोर उनका 15-20 लीटर दूध ले गए। फुटेज में चोर तो नजर आ रहे हैं, लेकिन व्हीकल का नंबर नहीं दिख रहा। पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने अभी लिखित तौर पर शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने के बाद केस रजिस्टर होगा। इलाके में बारिश के दौरान चोरी हुई है। वहीं, इंदिरानगर में दो महिलाएं घरों के बाहर टंगे पैकेट उठाती दिख रही हैं। लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसको लेकर पोस्ट डाली है। कर्नाटक पुलिस के अनुसार मामला उनके ध्यान में है, लेकिन लिखित तौर पर शिकायत नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें:अर्जुन अवॉर्डी रेसलर के पति के साथ चेन स्नैचिंग! Divya Kakran को भारी पड़े गोलगप्पे
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
4 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
7 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
11 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines