Viral Video : सोशल मीडिया पर आपको अजीबोगरीब वीडियो आते रहते हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक आलीशान घर को दिखाया गया है। ये घर पूरी तरह कांच का बना हुआ है। बेंगलुरु का एक घर है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप एक व्यक्ति को देख सकते हैं, जो घर के ओनर से अपने घर का टूर देने के लिए कहते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
बेंगलुरू ग्लास हाउस
सोशल मीडिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बेंगलुरु का एक बेहतरीन ग्लास हाउस देखने को मिल रहा है। इसे क्रिस्टल हॉल का नाम दिया गया है, जिसका बेहतरीन डिजाइन और वास्तुकला के साथ इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस घर को आर्किटेक्चर थॉमस अब्राहम द्वारा डिजाइन किया गया। ये घर 30-फुट लंबा है और दो मंजिल का है। निवास अंगलपुरा के सुरम्य में बसा हुआ है।
हाल ही में कंटेंट क्रिएटर प्रियम सारस्वत ने अपने ऑडियंस को इस घर का एक टूर दिया, जिसमें इसकी अनूठी विशेषताओं और पारिस्थितिक महत्व को दिखाया गया। वीडियो में अब्राहम ने डिजाइन प्रोसेस के बारे में बताएंगे। 850 वर्ग मीटर में फैला, क्रिस्टल हॉल में बाग और जंगल भी हैं।
क्रिस्टल हॉल की एक खास विशेषता है कि इसमें विन्डमील टावर्स का उपयोग किया गया है, जो बैकअप लाइट जनरेट करते हैं और एक्स्ट्रा एनर्जी को ग्रिड में वापस भेजते हैं। इमारत का आवरण डबल-लेयर्ड, हाई-परफॉरमेंस ग्लास से बना है, जो असाधारण थर्मल इन्सुलेशन देता है और हीटिंग और कूलिंग की जरूरत को कम करता है। वीडियो में एक कुआं जैसा स्विमिंग पूल, एक भव्य गैल, नार्निया सीरीज से प्रेरित एक शेर की मूर्ति, एक डूबा हुआ लिविंग रूम, एक डाइनिंग स्पेस, एक बेडरूम और एक सुंदर छत भी है। यहां हम आपके लिए इस वीडियो को शेयर किया है।
वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को ‘ए ग्लास हाउस विद एलीगेंट डिजाइन इन बेंगलुरू’ के कैप्शन के साथ पेश किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 11 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इस वीडियो पर अब तक 1.7 करोड़ व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कहा कि कृपया मुझे गोद ले लो, यह घर इस दुनिया से बाहर है। एक यूजर ने कहा कि यह घर हॉरर फिल्मों के लिए एक आइडियल लोकेशन है।
यह भी पढ़ें – 52 साल के आदमी ने निगल लिया अपना दांत! फिर हुआ कुछ ऐसा कि खराब हो गई हालत
संबंधित खबरें
श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
5 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
5 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines