Bengaluru News: बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, दोस्तों ने ऐसा मजाक किया कि एक शख्स की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दोस्तों ने मिलकर एक शख्स के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी, जिसके कारण उसकी हालत खराब हो गई और अस्पताल में लड़के की मौत हो गई है। इस भयावह घटना के बाद आरोपी दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
मस्ती पड़ी भारी, गई जान
घटना बेंगलुरु की है, जहां मजाक की हदें पार करने के बाद एक 24 साल के लड़के की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि लड़का अपने दोस्त से मिलने के लिए बाइक सर्विस सेंटर पहुंचा था। यहां उसने अपने दोस्त से अपनी गाड़ी को ठीक करने और धुलाई करने को कहा। योगेश नाम का लड़का जब अपने दोस्त मुरली के पास पहुंचा तो दोनों हंसी मजाक करने लगे।
कंप्रेसर से प्राइवेट पार्ट में भरी हवा
इस दौरान मुरली जो सर्विस सेंटर पर काम करता था, वह बाइक को धुलाई करने के बाद कंप्रेसर से सुखा रहा था। हंसी-मजाक करते करते मुरली ने योगेश के चेहरे पर कंप्रेसर ने हवा कर दी। योगेश को मस्ती सूझी और वह उल्टा घूम कर झुक गया। इधर मुरली ने कंप्रेसर की हवा को उसकी गुदा की तरफ कर दिया। हालांकि कंप्रेसर का पाइप दूर ही था लेकिन हवा की स्पीड इतनी तेज थी कि वह योगेश के गुदा में जाने लगी। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंप्रेसर की पाइप को गुदा में डालकर हवा भरने के बाद लड़के की हालत खराब हुई।
यह भी पढ़ें : RLD कार्यकर्ताओं ने भाजपा वालों को पीटा, रात को हुए बवाल का वीडियो वायरल
बताया गया कि इस घटना के बाद योगेश बुरी तरह जख्मी हो गया। वह वहीं बेहोश हो गया। आनंद फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। उसे बचाने की तमाम कोशिश हुई लेकिन उसे बचाया नहीं जा सकता। 24 साल के योगेश की मौत हो गई। मजाक-मजाक में इस लड़के की जान चली आई।
वहीं पुलिस ने अब 23 साल के मुरली के खिलाफ केस दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोग हैरान रह गए कि आखिर इस तरह के जानलेवा मजाक लोग करते ही क्यों है?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines