Saarthi AI Founder Vishwa Nath Jha : बेंगलुरु में एक कंपनी ने एक साथ कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया, इसके बाद कंपनी के सीईओ ने एक हैरान करने वाला दावा किया है। CEO का कहना है कि निकाले गए किसी कर्मचारी ने उसका पासपोर्ट और वीजा चुरा लिया है जिसके कारण वह विदेश की यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कमर्चारियों का आरोप है कि कंपनी की तरफ से मार्च 2023 से ही कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
सारथी एआई कंपनी कुछ समय से विवादों में हैं। पिछले साल ही इस कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनी की थी। कंपनी के CEO विश्व नाथ झा ने बताया था कि कंपनी को मुनाफे में आने के लिए कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकालना पड़ा। अब उन्होंने एक दावा करके सबको चौंका दिया है। विश्व नाथ झा ने दावा किया कि एक कर्मचारी ने उनका पासपोर्ट और अमेरिका का वीजा चुरा लिया है। इस वजह से वह कंपनी को नुकसान से बाहर निकालने के खातिर फंड के लिए विदेश नहीं जा पा रहे हैं।
वेतन रोकने के आरोपों पर दिया ये जवाब
विश्व नाथ झा ने कहा, “मैंने नया पासपोर्ट तो बनवा लिया, लेकिन अमेरिका का वीजा नहीं मिल पाया है। क्योंकि बहुत लंबी वेटिंग है।” उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं रोका है। उन्होंने कहा कि किसी का कोई वेतन नहीं रोका गया है, ऐसे आरोप सिर्फ कंपनी को बदनाम करने की सिर्फ एक चाल है। उन्होंने कहा कि हम नई भर्ती की योजना बना रहे हैं क्योंकि कई जगहों से निवेश और काम की बातचीत चल रही है।
यह भी पढ़ें : सुप्रिया श्रीनेत ने ऐसा क्या कहा, भड़के शहजाद पूनावाला, देखें News 24 की डिबेट का वीडियो
हालांकि दूसरा पहलू कुछ और ही है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इस कदर छटनी की है कि कर्मचारियों की संख्या घटकर महज 40 तक रह गई। कई कर्मचारियों ने कहा है कि उनकी सैलरी तक नहीं दी गई। दावा है कि करीब 50 कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। कानूनी नोटिस भेजा गया, उन्होंने इसका भी जवाब नहीं दियाा और ना ही हम लोगों के लिए कोई बयान जारी किया है।
यह भी पढ़ें : बाप-बेटी की शादी का वीडियो X पर Viral, लोगों की मांग पर पुलिस ने लिया एक्शन
विश्व नाथ झा ने ये जरूर कहा है कि उन्होंने कर्मचारियों की तरफ से अभी तक TDS जमा नहीं किया है। कंपनी के पास ये सब चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं और हम इसके लिए काम कर रहे हैं। हम कंपनी को चलाने और मौजूदा टीम की सैलरी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जल्द ही हम इस स्थिति से बाहर निकल जाएंगे।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines