---विज्ञापन---

Video: बेल्जियम की युवती को ‘निहंग’ से हुआ प्यार, पंजाब आकर रचाई शादी, देखें वीडियो

कपूरथला: प्यार के आगे सरहदें काम नहीं करती। ऐसे ही एक मामले में भारत से कोसों दूर बेल्जियम निवासी एक युवती को पंजाब के जैल सिंह से प्यार हो गया। बस फिर क्या था युवती पंजाब पहुंच गई। फिर दोनों ने पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की। बेल्जियम की युवती को पंजाबी से हुआ प्यार, रचाई […]

---विज्ञापन---

कपूरथला: प्यार के आगे सरहदें काम नहीं करती। ऐसे ही एक मामले में भारत से कोसों दूर बेल्जियम निवासी एक युवती को पंजाब के जैल सिंह से प्यार हो गया। बस फिर क्या था युवती पंजाब पहुंच गई। फिर दोनों ने पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की।

---विज्ञापन---

खास बात यह है कि जैल सिंह निहंग हैं। Viral video में युवती भी निहंग वेश में दिख रही है। वीडियो में दोनों शादी करते दिखई दे रहें हैं। युवती ने नीली पगड़ी बांधी हुई है। उसने निहंगों की तरह वेशभूषा पहनी हुई है और शस्त्र उठाए हुए हैं।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

जानकारी के मुताबिक जैल सिंह कपूरथला के रहने वाले हैं। वह निहंग हैं। उन दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। जैल सिंह ने युवती को भारत, पंजाब आने की पेशकश की। जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया। यहां भारत आकर उसने सिख धर्म के अनुसार शादी रचाई। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहें हैं। लोग दोनों की लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं।

कौन होते हैं निहंग

जानकारी के मुताबिक निहंग शब्द की संस्कृत के निशंक शब्द से आया है। इसका अर्थ होता है निडर और शुद्ध। जो बिना किसी शंका के हो यानी निशंक। जिसका किसी से मोह न हो अर्थात निसंग। यही निहंग बन गया। कुछ लोगों के अनुसार इस शब्द की उत्पत्ति फारसी शब्द से हुई है जिसका अर्थ होता है- तलवार, कलम, घोड़ा और मगरमच्छ। निहंग सिख, सिखों की एक धर्मरक्षक सेना है। बताया जाता है कि वर्ष 1699 में सिख पंथ के अंतिम गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा खालसा की स्थापना की गई थी। इस पंथ में दो तरह के सैनिक थे। एक वो जो साधारण कपड़े पहनते थे और और दूसरे वो जो नीले रंग के कपड़े पहनते और बड़ी-सी पगड़ी लगाते थे। नीले रंग के कपड़े पहनने वालों को ही निहंग कहा गया। निहंग सिख आमतौर पर अमृत धारण किए होते हैं।
First published on: Nov 09, 2022 04:57 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola