हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

BBL 2023: ऐसा क्या हुआ कि डांस करते-करते रुक गईं चीयरलीडर्स, डीजे ने पकड़ लिया सिर, देखें वीडियो

विज्ञापन
BBL 2023 sixers vs scorchers Aaron Hardie

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग (BBL 2023) अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। शनिवार को सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉचर्स के बीच खेले गए प्लेऑफ मुकाबले में दंग कर देने वाले नजारे सामने आए। इस दौरान एक ऐसा नजारा दिखा कि चीयरलीडर्स अचानक डांस करते-करते रुक गईं और डीजे ने अपना सिर पकड़ लिया।

गेंदबाज ने कर दिया कैच ड्रॉप

ये नजारा सिक्सर्स की ईनिंग के 20वें ओवर में नजर आया। स्कॉचर्स के गेंदबाज एरोन हार्डी ने जैस ही इस ओवर की दूसरी गेंद डाली, तो स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज सीन एबॉट विकेट से दूर गए और इस पर छक्का ठोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल बाउंड्री के पास पहुंचने के बजाय हवा में उड़ गई। इधर, बॉल को देख गेंदबाज हार्डी ने दौड़ लगा दी। जैसे ही बॉल मिडऑन की तरफ गिरी तो हार्डी ने गिरते-पड़ते इस मुश्किल कैच को पकड़ने की कोशिश की। उन्होंने बॉल को अपनी बॉडी में फंसाकर रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए और कैच ड्रॉप हो गया।

और पढ़िए – हार के बाद भारतीय टीम में हो सकता है बदलाव, जानें क्या पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका ?

विज्ञापन

कैच गिरता देख डीजे ने पकड़ लिया सिर

हार्डी के कैच की ये कोशिश देख खचाखच भरे स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने सांसें थाम लीं, दूसरी ओर डांस कर रहीं चीयरलीडर्स भी इस नजारे को देखने के लिए रुक गईं। इधर, डीजे ने भी गाना बजाना छोड़ दिया। फिर जैसे ही कैच ड्रॉप हुआ तो डीजे सिर पकड़कर खड़ा हो गया तो वहीं चीयरलीडर्स भी दंग रह गईं। आखिरकार एबॉट को जीवनदान मिल गया। हालांकि वह 10 रन बनाकर आउट हो गए।

https://twitter.com/BBL/status/1619271966627860480?cxt=HHwWgMDQ2cfR5_gsAAAA

विज्ञापन

और पढ़िए – सीरीज में बराबरी करने उतरेगी भारतीय टीम, घर बैठे टीवी और मोबाइल पर ऐसे देख सकेंगे लाइव

फाइनल में हुई एंट्री

मैच की बात करें तो सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉचर्स की टीम ने 9 बॉल और 7 विकेट शेष रहते ही ये मुकाबला जीत लिया। स्कॉचर्स की जीत में कप्तान एश्टन टर्नर ने बड़ा योगदान दिया। टर्नर ने 47 गेंदों में 9 चौके-1 छक्का ठोक नाबाद 84 रन ठोक अपनी टीम को प्लेऑफ के मुकाबले में जीत दिलाकर फाइनल में एंट्री दिलाई। फाइनल मुकाबला 4 फरवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन

और पढ़िए –  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola