Mobile Camera Hacking Bathing Video Leak: हमने कई बार सुना है कि किसी लड़की की नहाते वक्त की या फिर कपड़े बदलते वक्त की फोटो और वीडियो एडल्ट साइट पर अपलोड हो गई है। हालांकि उन लड़कियों का ऐसा कोई बैकग्राउंड नहीं होता है। लेकिन फिर भी वो इसका शिकार हो जाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसा बताने वाले हैं जो बहुत ही शॉकिंग है, और हर उस लड़की के लिए काम का भी है जो हर वक्त फोन से चिपकी रहती हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि कैसे फोन की वजह से लड़कियों की अश्लील वीडियो एडल्ट साइट पर पहुंच रही हैं। आइए आप भी जान लीजिए।
फोन कैसे बन सकता है मुसीबत
वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि लड़कियों को नहाते वक्त फोन को वॉशरूम में नहीं ले जाना चाहिए। वहीं अगर आप कपड़े बदल रहे हैं तो भी फोन के कैमरे को अपनी ओर से हटा दें। अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां अपना फोन कहीं भी फेंक देती हैं या ले जाती हैं जो उनके लिए हानिकारक है। दरअसल फोन हैकर इतने एक्टिव हो गए हैं कि वो आपकी बिना कपड़ों वाली वीडियो बना लेते हैं और उन्हें अश्लील साइट पर डाल देते हैं।
यह भी पढ़ें: हनीमून पर पेट में उठा दर्द और पैदा किया बच्चा, पति के पैरों तले खिसकी जमीन
कैसे फोन से बनाए जा रहे हैं अश्लील वीडियो
अब ये जान लेते हैं कि आखिर फोन से कैसे अश्लील वीडियो बनाए जा रहे हैं। वीडियो में बताया गया है कि जब भी हम ब्राउजर ओपन करते हैं या कुछ भी सर्च करते हैं तो एक पोपअप का मैसेज आता है। इसमें आपसे कैमरे की परमीशन मांगी जाती है, जो लोग दे भी देते हैं। वहीं किसी एप्लिकेशन डाउनलोड करने पर भी कैमरे को एक्सेस करने की परमीशन दे देते हैं। ऐसे में कोई भी हैकर आपके फोन का इस्तेमाल कर सकता है।
कैसे पता करें आपका कैमरा ऑन है
वीडियो में बताया गया कि किसी को पता भी नहीं चलता कि उनका कैमरा ऑन है और हैकर द्वारा वीडियो बनाकर अश्लील साइट पर डाल दिया जाता है। ऐसे में आप सावधान रहें और ध्यान रखें कि आपके मोबाइल का कैमरा कब चालु हो सकता है। इसके लिए आपको देखना है कि आपको अपने मोबाइल फोन में बैटरी वाली जगह पर एक हरे रंग की लाइट दिखाई दे और आप कैमरे का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो समझ जाना किसी ने आपका कैमरा हैक किया हुआ है। ऐसे में आप अपने मोबाइल की सेटिंग में जाकर उस कैमरे की परमीशन को ऑफ कर देना। वो तो आपने सुना ही होगा न कि दुर्घटना से सावधानी भली।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद शादी और बच्चे पैदा किए जा रहा ये शख्स, अब तक जमा चुका है शतक
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
23 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines