महिला के कपड़े उतार ड्रेसिंग करते वॉर्ड बॉय ने रिकॉर्ड किया वीडियो, मच गया हड़कंप

Basti News : उत्तर प्रदेश के बस्ती से के हैरान करने वाला मामला सामने आया है, एक वार्ड बॉय पर आरोप है कि उसने महिला के कपड़े उतरवाकर ड्रेसिंग की और इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।

Viral Video Basti Hospital

Basti News : उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां वार्डबॉय की गंदी करतूत सामने आई है। वार्डबॉय महिला के कपड़े निकालकर ड्रेसिंग कर रहा था और वह इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है और जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वीडियो किसी सरकारी अस्पताल का नहीं बल्कि एक प्राइवेट अस्पताल का है। आरोप है कि जब अस्पताल में एक महिला ड्रेसिंग कराने पहुंची तो वार्ड बॉय ने महिला के कपड़े उतरवाए । वार्ड बॉय ने महिला के कपड़े उतारने, ड्रेसिंग करने और कपड़े पहनने का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसके वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

महिला और वार्डबॉय का वीडियो हो रहा वायरल 

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बस्ती शहर के बस्ती केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का है। इस अस्पताल में विक्की नाम का एक वार्ड बॉय तैनात था, आरोप लगाया जा रहा है कि उसने बिना कपड़ों की महिला का वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे वायरल कर दिया। बताया गया कि अस्पताल के सीनियर डॉक्टर के कहने पर महिला की ड्रेसिंग कर रहा था।

वीडियो वायरल हुआ तो मचा हड़कंप

ये शर्मनाक वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात ये है कि प्रसाशन से जुड़े लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं थी। क्राइम तक के मुताबिक, CMO का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। अब वह एक टीम भेजकर मामले की जांच करवाएंगे और दोषी के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी ने भी मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं अस्पताल की तरफ से बताया गया कि आरोपी को नौकरी से निकाल दिया गया है।

ये घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब कोलकाता के अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हैवानियत हुई है और देश भर में जगह-जगह डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वार्ड बॉय की करतूत को देखकर सोशल मीडिया पर तमाम लोग भड़क गए हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वही वार्ड बॉय का कहना है कि वीडियो किसने रिकॉर्ड किया, मुझे नहीं पता। मैं तो डॉक्टर के कहने पर ड्रेसिंग कर रहा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ