Chhattisgarh Mahtari Yojana : पूर्व पोर्न स्टार और एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम इस वक्त खूब चर्चाओं में है। इसके पीछे कोई फिल्म नहीं, उनका कोई वीडियो या बयान नहीं बल्कि सरकारी योजना में दर्ज हुआ उनका नाम है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। छत्तीसगढ़ सरकार ‘महतारी वंदन योजना’ चलाती है। इस योजना के तरह शादीशुदा महिलाओं को एक हजार रुपये महीने में मिलते हैं। चौंकानी वाली बात ये है कि सनी लियोनी के नाम की महिला को भी इस योजना का लाभ मिल रहा था लेकिन जब पति का नाम पढ़ा तो सब चौंक गए।
क्या है पूरा मामला?
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में तालुर गांव में ‘महतारी वंदन योजना’ के लिए सनी लियोनी के नाम पर आवेदन किया गया था। इस पर स्थानीय अधिकारियों की स्वीकृति भी आ गई और दस महीने तक सनी लियोनी के नाम से पैसा एक शख्स के अकाउंट में जाता रहा। सनी लियोनी के नाम से भरे गये फॉर्म का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें पति का नाम लिखा हुआ है।
फॉर्म में नाम के आगे सनी लियोनी लिखा हुआ है जबकि पति का नाम जॉनी सीन्स लिखा हुआ है। चौंकाने वाली बात ये है कि इसे आंगनवाड़ी और सुपरवाईजर के द्वारा सत्यापित भी किया गया है। मामला सामने आने के बाद विभाग और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया।
बस्तर के जिलाधिकारी हरीश एस ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही खाते को होल्ड करवा दिया गया। आरोपी की पहचान कर ली गई है, उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिस शख्स के अकाउंट में पैसे जा रहे थे, उसका नाम वीरेंद्र जोशी बताया जा रहा है।
क्या बोला वीरेंद्र जोशी?
वीरेंद्र जोशी का कहना है कि उसे इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। किसी ने मुझे फंसाने के लिए मेरा अकाउंट नंबर और आधार कार्ड लगा दिया है। मुझे तब पता चला कि जब लोग गांव में वेरिफिकेशन के लिए आए। वीरेंद्र जोशी का कहना है कि साइबर क्राइम हो सकता है। मेरी आईडी का गलत इस्तेमाल किया गया है। महतारी योजना के नाम से मेरे अकाउंट में पैसा नहीं आया, आया होगा तो हम वापस कर देंगे।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
23 hrs agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines