Barauni Junction : बिहार के बरौनी जंक्शन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक रेल कर्मी की दर्दनाक मौत हुई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रेन की कपलिंग की जा रही थी। इस दौरान रेल कर्मी इंजन एवं बोगी आ गया और उसकी मौके पर ही पिसकर मौत हो गई है।
घटना के बाद बरौनी जंक्शन पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। हैरानी की बात ये है कि इस घटना के बाद करीब दो घंटे तक रेल कर्मी का शव इंजन और बोगी के बीच फंसा रहा। काफी मशक्कत के बाद शख्स के शव को निकाला गया। घटना उस वक्त हुई जब गाड़ी संख्या15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन पर पहुंची थी।
ट्रेन और इंजन की कपलिंग करवा रहे रेल कर्मी सौरभ कुमार बोगी और इंजन के बीच दब गए। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के बाद लोको पायलट ट्रेन छोड़कर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सौरभ कुमार के परिवार में चीख पुकार मच गई है।
कर्मचारियों से लिया जा रहा अधिक काम
इस घटना के बाद अब रेल कर्मचारियों ने आपत्ति जाहिर की है और कहा है कि रेलवे के द्वारा रेल कर्मचारियों से अधिक काम लिया जा रहा है। एक इंजन एवं ट्रेन की कपलिंग में चार कर्मचारियों की आवश्यकता होती है लेकिन वहीं एक कर्मचारी से काम लिया जा रहा है और इसी के चलते यह हादसा हुआ। जब इंजन ड्राइवर वापस इंजन को ला रहा था तो ना सिग्नल स्टाफ मौजूद थे और ना ही कोई अन्य स्टाफ।
मृतक शख्स की पहचान बरौनी कॉलोनी निवासी लगभग 40 वर्षीय अमर कुमार के रूप में हुआ। मृतक को अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। उसके पिता भी रेलकर्मी थे और चार पांच वर्ष पूर्व उनकी मौत हो गई थी। जिनके जगह पर मृतक अमर को नौकरी मिली थी।
यह भी पढ़ें : कार को क्यों दफनाया गया? अंतिम संस्कार में शामिल हुए 1500 लोग, ये है वजह
कैसे हुआ हादसा? इंजन छोड़कर भागा लोको पायलट
बताया जाता है कि इंजन और बोगी की कपलिंग के दौरान लोको पायलट ने इंजन को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे कर दिया जिस कारण बोगी और इंजन के बीच दबने से रेलकर्मी की मौत हो गई। प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों ने घटना की सूचना लोको पायलट को दी। लोको पायलट इंजन को आगे पीछे करने की जगह रेल कर्मी को दबा छोड़कर ही भाग गया। वहीं घटना की सूचना पर जीआरपी एवं आरपीएफ पुलिस सहित रेल पदाधिकारी पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गये हैं। सोनपुर डीआरएम विवेक भूषण सूद भी घटनास्थल का जायज लिया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जा रही है यदि स्टाफ की कमी की वजह से इसी घटना हुई है तो आगे ऐसी घटना ना हो इसलिए कमी को पूरा किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
5 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines