Viral Video : खुले में घूम रहे जानवर किसानों के लिए नुकसानदायक तो हैं ही लेकिन सड़क पर चलने वाली गाड़ियों से टकराकर लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। ये जानवर अब तो बैक को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह सांड बैंक के ATM को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो सांड एक बैंक के बाहर लड़ रहे हैं। दोनों की लड़ाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं। कुछ लोग दोनों को भगाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों सांड की लड़ाई बैंक ATM के सामने ही हो रही थी। कई बार लोग सांड को ATM में घुसने से रोकने में कामयाब हुए लेकिन फिर तहस नहस हो गया।
ATM को सांड ने पहुंचाया नुकसान
सांड लड़ते-लड़ते अचानक ATM की तरफ बढ़े और कांच के दरवाजे को तोड़ते हुए अंदर दाखिल हो गए। कांच का दरवाजा टूटकर बिखर गया और एटीएम तहस-नहस हो गया। इसके बाद लोगों ने लाठी डंडे लेकर सांड को भगाने की कोशिश की तो दोनों सड़क पर भाग गए। जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।
यह स्पष्ट नहीं है कि ATM मशीन को कितना नुकसान पहुंचा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दोनों योद्धा हैं, जहां जाएंगे वहां युद्ध ही करेंगे। एक ने लिखा कि वैसे भी इस बैंक का अक्सर सर्वर डाउन रहता है, अब तो काम ना करने का एक और बहाना मिल गया है। एक ने लिखा कि महायुद्ध में नुकसान नहीं देखा जाता पार्थ।
यह भी पढ़ें : Cadbury से प्रिंस ने छीन लिया शाही वारंट, 100 कंपनियों को भी लगा झटका
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वीडियो बनाने वाले लोग कितने खुश हैं, ऐसे लगा रहा है कि कोहिनूर हाथ लग गया है। इन्हें विकास चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि एक सांड ने दूसरे के साथ धोखाधड़ी की और उसके सारे पैसे खा गया। इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई और युद्ध शुरू हो गया था। एक ने लिखा कि आवारा पशुओं का कोई समाधान है ही नहीं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines